Holika Dahan 2023 Muhurat: उत्तर प्रदेश में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त यहां जानें

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 7, 2023, 07:08 AM IST

Holi And Holika Dahan 2023 Date: इस बार होली (Rangwali Holi) और होलिका दहन (Holika Dahan) की डेट को लेकर बड़ा कन्फ्यूजन है। अगर आप भी इस बात को लेकर परेशान हैं तो यहां जानिए 2023 में किस दिन किया जाएगा होलिका दहन तो कब खेली जाएगी रंग वाली होली।

Holi And Holika Dahan 2023 Date: मार्च का महीना आते ही रंगों के त्योहार होली की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस खास अवसर पर लोग तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान तैयार करते हैं। इस त्योहार का मुख्य व्यंजन (Holi Dishes) होता है गुजिया (Gujiya)। बता दें इस साल होली यानी धुलंडी (Dhulandi) 8 मार्च को खेली जाएगी। लेकिन होलिका दहन किस दिन किया जाएगा इस बात को लेकर बड़ा कन्फ्यूजन है। जानिए होलिका दहन की सही तारीख।

holika dahan 2023 (1)

होलिका दहन 2023 और होली 2023 की सटीक डेट यहां जानें

दरअसल होलिका दहन को लेकर कन्फ्यूजन इसलिए है क्योंकि बनारस के काशी विश्वनाथ (Banaras Kashi Vishwanath) और उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग (Ujjain Mahakaleshwar Temple) में 6 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। वहीं भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन (Mathura-Vrindavan) में 7 मार्च को होली जलेगी। यानी कहीं 6 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा तो कहीं 7 मार्च को। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि इस बार पूर्णिमा (Purnima) तिथि दो दिन रहेगी।

End of Feed