Holi 2023 Date: 30 साल बाद होली पर शनि-गुरु का अद्भुत संयोग, 4 राशि वाले मालामाल होने के लिए हो जाएं तैयार

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 6, 2023, 10:36 AM IST

Holi 2023: इस साल की होली खास होने वाली है। क्योंकि 30 साल बाद इस मौके पर शनि-गुरु (Shani-Guru) का अद्भुत संयोग देखने को मिलेगा। शनि अपनी स्वराशि कुंभ (Kumbh Rashi) में मौजूद रहेंगे वहीं देवगुरु बृहस्पति मीन राशि (Meen Rashi) में विराजित रहेंगे। जानें इस संयोग से किन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत।

KEY HIGHLIGHTS
  • होलिका दहन पर्व इस बार 7 मार्च को मनाया जाएगा
  • रंगवाली होली 8 मार्च को खेली जाएगी
  • इस होली 30 बाद एक अद्भुत संयोग का निर्माण हो रहा है

Holi 2023 Date: इस साल होलिका दहन (Holika Dahan) 7 मार्च को किया जाएगा तो 8 मार्च को रंगवाली होली (Rangwali Holi) खेली जाएगी। ज्योतिष अनुसार इस साल की होली यानी धुलंडी (Dhulandi) और भी ज्यादा खास होने वाली है। क्योंकि इस मौके पर दो बड़े ग्रह शनि और गुरु का अद्भुत संयोग जो देखने को मिलेगा। इस अद्भुत संयोग से 4 राशियों की किस्मत चमक उठेगी।

holi 2023

होली 2023 पर बन रहे इस अद्भुत संयोग से 4 राशियों की किस्मत चमक उठेगी

दरअसल होली के अवसर पर 30 साल बाद शनि अपनी स्वराशि कुंभ में मौजूद रहेंगे वहीं 12 साल बाद देवगुरु बृहस्पति अपनी राशि मीन में विराजित रहेंगे। इसके साथ ही कुंभ राशि (Kumbh Rashi) में त्रिग्रही योग का भी निर्माण हो रहा है। ज्योतिषियों की मानें तो होली पर ऐसी स्थिति पूरे 30 साल बाद फिर से बनने जा रही है। जानते हैं इस संयोग से किन राशियों के सुखों में वृद्धि होगी।

End of Feed