Hasanamba Temple Opening Date 2026: साल 2026 में कब खुलेंगे हसनंबा मंदिर के कपाट, क्यों सिर्फ 12 दिन ही होते हैं देवी के दर्शन

Hasanamba Temple Opening Date 2026: कर्नाटक का हसनंबा मंदिर कब खुलेगा 2026 में। जानें हसनंबा मंदिर में दर्शन किस की तारीख से शुरू होंगे। साथ ही पढ़ें मंदिर की पौराणिक कथा, महत्व और कैसे हो सकते हैं दर्शन।

Hasanamba Temple Opening Date 2026 in Hindi: भारत में देवी मां के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, लेकिन कर्नाटक का हसनंबा मंदिर अपनी अनोखी परंपराओं के कारण अलग पहचान रखता है। इस मंदिर के कपाट साल में केवल एक बार खोले जाते हैं। बाकी समय देवी का गर्भगृह बंद रहता है। मान्यता है कि मंदिर बंद करते समय जलाया गया दीपक अगले साल भी जलता मिलता है। इतना ही नहीं, देवी को चढ़ाए गए फूल और प्रसाद के बारे में भी कई चमत्कारी कहानियां सुनाई जाती हैं। यही वजह है कि हर साल हजारों नहीं, बल्कि लाखों श्रद्धालु मंदिर के कपाट खुलने का इंतजार करते हैं। आइए जानते हैं कि 2026 में हसनंबा मंदिर कब खुलेगा, दर्शन की आखिरी तारीख क्या है और इस मंदिर से कौन सी पौराणिक कथा जुड़ी है।

hasanamba temple opening date 2026

साल में सिर्फ एक बार क्यों खुलता है हसनंबा मंदिर, क्यों कब 12 दिन ही होते हैं दर्शन ( Image: Wikipedia)

हसनंबा मंदिर 2026 में कब खुलेगा (Hasanamba Temple Opening and Closing Date 2026)

कर्नाटक के हासन जिले में स्थित हसनंबा देवी मंदिर के कपाट 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को दोपहर 12 बजे खोले जाएंगे। हालांकि, पहले दिन विशेष धार्मिक अनुष्ठान होंगे। आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन 30 अक्टूबर से शुरू होंगे और 10 नवंबर 2026 तक चलेंगे।

End of Feed