Hartalika Teej 2025: अगस्त में हरतालिका तीज 2025 कब है? जानें सही डेट और पूजा का समय

Hartalika Teej 2025 Date, Muhurat, Puja Vidhi: उत्तर प्रदेश और बिहार में हरतालिका तीज सेलिब्रेट की जाती है। सुहागिन महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। यहां से आप साल 2025 के हरतालिका तीज की डेट, मुहूर्त और पूजा विधि जान सकते हैं।

Hartalika Teej 2025 Date, Muhurat, Puja Vidhi: साल में तीन तरह की तीज आती है, हरियाली, कजरी और हरतालिका तीज। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है। हरतालिका तीज उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में सेलिब्रेट होती है। ये दिन शादीशुदा महिलाओं के लिए बेहद खास है। इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं और महादेव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। कहते हैं कि माता पार्वती की सखियां इसी दिन उन्हें उनके पिता के घर से हरण करके जंगल ले गई थीं, ताकि उनका विवाह उनकी इच्छा अनुसार भगवान शिव से हो सके। यहां से आप हरतालिका तीज की सही तिथि, शुभ मुहूर्त जान सकते हैं।

साल 2025 में हरतालिका तीज कब है? (Photo Source: Times Now Navbharat)

कब है हरतालिका तीज?

साल 2025 में भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 26 अगस्त दिन मंगलवार को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, तृतीया तिथि 25 तारीख को दोपहर में 12:35 मिनट से शुरू हो जाएगी और इसका समापन अगले दिन 26 तारीख को दोपहर में 01 बजकर 55 मिनट पर होगा। तृतीया तिथि उदयकाल में 26 अगस्त को पड़ने के चलते हरतालिका तीज इसी दिन रखा जाएगा।

End of Feed