Hartalika Teej Vrat Parana Time 2024 In Hindi (हरतालिका तीज व्रत पारण 2024): हरतालिका तीज व्रत निर्जला रखा जाता है यानी इस उपवास के दौरान अन्न और जल कुछ भी ग्रहण नहीं किया जाता। शास्त्रों अनुसार ये व्रत भादो शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि से शुरू होकर अगले दिन के सूर्योदय तक रखा जाता है। लेकिन आज के समय में कई महिलाएं तीज की शाम को ही व्रत का पारण कर लेती हैं। चलिए जान लेते हैं तीज व्रत के पारण का सही तरीका और शुभ मुहूर्त क्या है।
Hartalika Teej 2024 Vrat Parana Time And Vidhi In Hindi
हरतालिका तीज व्रत पारण मुहूर्त 2024 (Hartalika Teej Vrat Parana Muhurat 2024)
धर्म शास्त्रों अनुसार हरतालिका तीज व्रत का पारण 7 सितंबर 2024 को सूर्योदय के बाद किया जाना चाहिए। लेकिन जो महिलाएं तीज वाले दिन ही व्रत का पारण कर लेती हैं। वे शाम की पूजा के बाद फलाहार लेकर ये व्रत खोल सकती हैं।
हरतालिका तीज व्रत पारण विधि (Hartalika Teej Vrat Parana Vidhi In Hindi)
जो महिलाएं हरतालिका तीज व्रत का पारण उसी दिन कर लेती हैं। वे पारण करने से पहले विधि विधान शिव, पार्वती और गणेश जी की पूजा करें। इसके बाद अपना व्रत खोल लें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि तीज व्रत वाले दिन अन्न का सेवन नहीं करना है। आप शाम की पूजा के बाद जल पी सकती हैं साथ में फलाहार भी ले सकती हैं। लेकिन जो महिलाएं तीज व्रत का पारण अगले दिन करती हैं वो अगली सुबह जल्दी उठ जाएं। फिर स्नान कर सुदंर वस्त्र धारण करें। इसके बाद माता गौरी को सिंदूर चढ़ाएं और उस सिंदूर को अपनी मांग में भी लगा लें। इसके बाद ककड़ी और हलवे का भोग लगाएं। फिर उसी ककड़ी को खाकर उपवास तोड़ लें। पारण के बाद सभी सामग्री को और शिव-पार्वती की मिट्टी की प्रतिमा को नदी या कुण्ड में विसर्जित कर दें।
