Hartalika Teej 2023 Date And Time (हरतालिका तीज कब है): प्रत्येक वर्ष भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरतालिका तीज मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है। ये व्रत सुहागिन स्त्रियों के साथ कुमारी लड़कियों के लिए भी खास होता है। करवा चौथ (Karwa Chauth 2023) की तरह ही ये व्रत भी निराहार और निर्जला रखा जाता है। कहते हैं सबसे पहले हरतालिका तीज व्रत माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए रखा था। यहां जानें हरतालिका तीज की डेट, मुहूर्त, पूजा सामग्री और राशि अनुसार साड़ी रंग।
Hartalika Teej 2023 Date And Time
हरितालिका तीज 2023 मुहूर्त टाइम (Hartalika Teej 2023 Muhurat Time)
हरितालिका तीज तृतीया तिथि प्रारम्भ- 17 सितंबर 2023 को 11:08 AM बजे
हरितालिका तीज तृतीया तिथि समाप्त- 18 सितम्बर 2023 को 12:39 PM बजे
हरितालिका तीज व्रत 2023- 18 सितंबर 2023, सोमवार
हरतालिका तीज पूजा मुहूर्त 2023- 06:07 AM से 08:34 AM
हरतालिका तीज पूजा सामग्री (Hartalika Teej Puja Samagri 2023)
- पार्वती माता के लिए सोलह श्रृंगार
- गणेश जी के लिए नए वस्त्र
- बेल के पत्ते
- चंदन जनेऊ
- चंदन
- गीली काली मिट्टी या बालू रेत
- पंचामृत
- आंक का फूल
- अबीर
- भूसी के साथ साबुत नारियल
- फल
- केले के पत्ते
- शमी के पत्ते
- धतूरे का फल और फूल
- विभिन्न प्रकार के फूल
- भोग के लिए मिठाई
- कलश (मिट्टी या पीतल)
- कुमकुम
- तुलसी
- नाड़ा
- वस्त्र (मां पार्वती के लिए हरे रंग की साड़ी और चूड़ियां )
- पान
- सुपारी
- बताशा
- विभिन्न प्रकार के फल
- घी
- कपूर
- दीपक
हरतालिका तीज साड़ी रंग राशि अनुसार (Hartalika Teej Saree Color According to Zodiac Sign)
मेष राशि
इस राशि वालों के लिए शुभ रंग लाल है। इसलिए हरतालिका तीज के दिन इस राशि की महिलाओं को लाल रंग की साड़ी पहननी चाहिए।
वृष राशि
इस राशि की महिलाओं को हरतालिका तीज के दिन सिल्वर और गोल्डन रंग की साड़ी या सूट पहनना चाहिए।
मिथुन राशि
मिथुन राशि की महिलाओं को हरतालिका तीज पर हरे रंग की साड़ी पहनकर पूजा करनी चाहिए।
कर्क राशि
कर्क राशि की महिलाओं को हरतालिका तीज पर सिल्वर रंग की साड़ी पहननी चाहिए।
सिंह राशि
सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि की महिलाओं को तीज पर लाल,नारंगी और पीले रंग की साड़ी पहनकर शिव-पार्वती की पूजा करनी चाहिए।
कन्या राशि
इस राशि की महिलाओं के लिए हरा और धानी रंग शुभ होता है। अगर तीज पर ये इन रंग की साड़ी पहन कर पूजा करेंगी तो दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा।
तुला राशि
इस राशि की महिलाओं को हरितालिका तीज के दिन सिल्वर रंग की साड़ी पहननी चाहिए।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए इस तीज लाल और मैरून रंग की साड़ी पहनना शुभ रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि की महिलाओं को हरतालिका तीज पर पीले रंग की साड़ी पहन कर पूजा करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि की महिलाओं को हरतालिका तीज पर नीले या फिर किसी भी गहरे रंग की साड़ी पहनकर पूजा करना चाहिए।
कुंभ राशि
कुंभ राशि की महिलाएं हरतालिका तीज पर नीले, बैंगनी, आसमानी या गहरे रंग की साड़ी पहन सकती हैं।
मीन राशि
मीन राशि की महिलाओं को तीज पर पीले और नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
