Hariyali Teej 2024: सुहागिन महिलाओं द्वारा रखने जाने वाले व्रत में से एक हरियाली तीज का भी व्रत होता है। ये व्रत विवाहित स्त्रियां पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं। हरियाली तीज का व्रत हर साल सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन रखा जाता है। सावन महीने में आने के कारण इसे श्रावणी तीज के नाम से भी जाना जाता है। हरियाली तीज का व्रत सुहागिन स्त्रियों के लिए बहुत खास मानी जाती है। इसके साथ ही कुंवारी कन्या भी मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए करती हैं। आइए जानें इस साल कब है हरियाली तीज और क्या है इसका महत्व।
Hariyali Teej 2024 (हरियाली तीज कब है 2024)
हिंदू पंचांग के अनुसार हरियाली तीज का व्रत हर साल सावन महीने की शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल हरियाली तीज का व्रत 7 अगस्त 2024 को रखा जाएगा।Hariyali Teej Shubh muhurat (हरियाली तीज शुभ मुहूर्त 2024)
इस साल सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 6 अगस्त 2024 को शाम 7 बजकर 42 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 7 अगस्त 2024 को रात 10 बजे होगा। ऐसे में हरियाली तीज का व्रत 7 अगस्त को होगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त होगा।Hariyali Teej Puja Vidhi (हरियाली तीज पूजा विधि)
- हरियाली तीज के दिन सुबह स्नान के बाद व्रत संकल्प लें।
- उसके बाद सोलह श्रृंगार करके भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति बनाएं।
- फिर माता पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
- उसके बाद कथा का पाठ करें और आरती करें।
- अंत में भोग लगाकर प्रसाद सब में बांटे।
