Hariyali Teej Kyu Manate Hai: हरियाली तीज क्यों मनाई जाती है, जानिए इस त्योहार का महत्व

Hariyali Teej 2024 Date, Time And Mahatva (हरियाली तीज क्यों मनाई जाती है): साल में तीन तीज पड़ती है जिसमें से पहली तीज हरियाली तीज होती है जो सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। यहां हम आपको बताएंगे इस साल हरियाली तीज कब है, क्यों मनाया जाता है ये त्योहार।

Hariyali Teej 2024 Date, Time And Mahatva (हरियाली तीज क्यों मनाई जाती है): हरियाली तीज का त्योहार महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए मनाती हैं। इस दिन महिलाएं मेहंदी लगाती हैं और साज-श्रृंगार करती हैं। इसके बाद शुभ मुहूर्त में माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं। इस दिन हरे रंग की चूड़ियां और कपड़े पहनने का विशेष महत्व माना जाता है। बता दें हरियाली तीज का पर्व प्रत्येक वर्ष श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस तीज को सावन तीज, सिंधारा तीज, छोटी तीज और आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। जानिए इस साल हरियाली तीज कब है और क्यों मनाया जाता है ये पर्व।

hariyali teej kyu manate hai

Hariyali Teej Kyu Manate Hai

हरियाली तीज क्यों मनाई जाती है (Hariyali Teej Kyu Manai Jati Hai)

हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार हरियाली तीज का त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। कहा जाता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए वर्षों कठोर तपस्या की थी। इस कड़ी तपस्या के बाद ही माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त किया। कहते हैं श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को ही यानी हरियाली तीज के दिन भगवान शिव ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया। पौराणिक मान्यता अनुसार भगवान शिव और माता पार्वती ने इस दिन को सौभाग्य का दिन होने का वरदान दिया। इसलिए ही हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन और व्रत करने करती हैं।

End of Feed