Hariyali Amavasya 2025 Date (हरियाली अमावस्या 2025 में कब है): साल 2025 में हरियाली अमावस्या 24 जुलाई, दिन गुरुवार को मनाई जाएगी। सावन या श्रावण के महीने में आने वाली अमावस्या को ही हरियाली अमावस्या कहते हैं। यह भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन किसी भी पवित्र नदी में स्नान और उसके बाद दान का बेहद महत्व बताया जाता है।
सावन मास की हरियाली अमावस्या 2025 कब है (Pic: Canva)
हरियाली अमावस्या कब है 2025
सावन की अमावस्या 2025 में कब पड़ेगी : पंचांग के अनुसार, सावन 2025 की अमावस्या तिथि 24 जुलाई को सुबह 2:28 पर शुरू होगी और 25 जुलाई को 12:40 AM पर समाप्त होगी। उदया तिथि क अनुसार, हरियाली अमावस्या 24 जुलाई को मनाई जाएगी।
हरियाली अमावस्या 2025 का शुभ मुहूर्त
- हरियाली अमावस्या का स्नान-दान मुहूर्त: 4:15 AM से 4:57 AM तक
- अभिजीत मुहूर्त: 12:00 PM से 12:55 PM तक
- अमृत काल: 2:26 PM से 3:58 PM तक
- सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन उपलब्ध
हरियाली अमावस्या पर क्या करना चाहिए
हरियाली अमावस्या पर पूर्वजों के लिए तर्पण और पिंड दान की बात कही जाती है। ये पितृ दोष को भी दूर करती है। वहीं वृक्षारोपण, पीपल का पूजन, शिव जी की पूजन भी शुभ फल देने वाला माना जाता है। 2025 की हरियाली अमावस्या पर गुरु पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे है जिसकी वजह से इस साल की यह तिथि शुभ संयोग देने वाली बताई जा रही है।
Disclaimer: यह लेख लोकप्रिय मान्यताओं पर आधारित है। टाइम्स नाउ यहां प्रदान की गई जानकारी और तथ्यों की सटीकता या पूर्णता के लिए जिम्मेदार नहीं है।
