Hanuman Jayanti 2025 Date: हनुमान जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Hanuman Jayanti 2025 Date, Shubh Muhurat And Puja Vidhi: हनुमान जी अपने भक्तों को हर भय, पीड़ा से मुक्त रखते हैं। खासतौर से हनुमान जयंती पर हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व है। यहां से आप जान सकते हैं कि इस साल हनुमान जयंती कब है, इसका शुभ मुहूर्त क्या है और साथ ही पूजा विधि क्या है।

Hanuman Jayanti 2025 Date, Shubh Muhurat And Puja Vidhi: रामभक्त हनुमान को संकटमोचन कहा जाता है। कहते हैं कि हनुमान जी की पूजा करने से हर संकट से मुक्ति मिल जाती है। हनुमान जयंती एक महत्वपूर्ण हिंदू पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व को पूरे भारत में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस खास दिन पर बजरंग बली की पूजा-अर्चना की जाती है। अप्रैल में ही हनुमान जंयती का त्योहार आ रहा है। अब ये किस दिन है, ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां आपको हनुमान जयंती की डेट के साथ शुभ मुहूर्त और पूजा विधि भी मिल जाएगी।

hanuman jayanti 2025 date, shubh muhurat and puja vidhi in hindi

हनुमान जयंती 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त-

साल 2025 में हनुमान जयंती का त्योहार शनिवार, 12 अप्रैल को मनाया जा रहा है। बात करें इसके शुभ मुहूर्त की तो पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 12 अप्रैल 2025 को प्रातः 3:21 बजे से शुभ मुहूर्त की शुरुआत हो रही है जो पूर्णिमा तिथि 13 अप्रैल 2025 को प्रातः 5:51 बजे समाप्त होगी। भगवान हनुमान के जन्म का समय सूर्योदय के समय माना जाता है, इसलिए सूर्योदय के समय पूजा करना शुभ माना जाता है।

End of Feed