Haldi Ke Achook Upay: हल्दी का प्रयोग रसोई घर में भोजन पकाने के रूप में किया जाता है। इसके साथ ही पूजा-पाठ और कई शुभ अवसरों पर भी हल्दी का प्रयोग होता है। हिंदू धर्म में हल्दी को कई कार्यों के लिए अत्यंत ही शुभ माना गया है। भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा में हल्दी अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं और भगवान की कृपा प्राप्त होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हल्दी से जुड़े ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपायों के बारे में भी बताया गया है। इन उपायों को करने से कई परेशानियां दूर होती हैं। जानते हैं हल्दी से जुड़े प्रभावी उपायों के बारे में।
धनलाभ से लेकर शीघ्र विवाह, हल्दी के उपाय से हर परेशानी होगी दूर
हल्दी के चमत्कारी और अचूक उपाय
गुरू ग्रह को मजबूत करने के लिए
ज्योतिष शास्त्र में हल्दी को कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति को मजबूत करने के लिए असरदार माना गया है। गुरुवार के दिन नहाने के पानी चुटकीभर हल्दी मिला दें और फिर इस हल्दी मिश्रित जल से स्नान करें। ऐसा करने से कुंडली में गुरु ग्रह की मजबूत होंगे और नौकरी-व्यापार में खूब तरक्की होगी।
कलह-क्लेश दूर करने के लिए
घर-परिवार में आए दिन परिवारजनों के बीच वाद-विवाद होते रहते हैं और इस कारण घर पर तनाव व कलह-क्लेश जैसी स्थिति रहती है तो इसके आप घर के बाहर की दीवार पर हल्दी से एक सीधी रेखा बना दें। ऐसा करने से घर पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होगा और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
शीघ्र विवाह के लिए हल्दी के उपाय
जिन लोगों की विवाह में अड़चन आ रही है या जिनकी विवाह में किसी कारण देरी हो रही है उन्हें हल्दी का ये उपाय जरूर करना चाहिए। इससे घर पर जल्द ही शादी की शहनाई बजने लगेगी। यदि आप विवाह के अच्छा जीवनसाथी चाहते हैं, तो इसके लिए भी हल्दी का ये उपाय बेहद कारगर है। गुरूवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें हल्दी का तिलक लगाएं। साथ ही अपने माथे पर भी उसी हल्दी से टीका करें। इस उपाय को लगातार सात गुरुवार तक करने से जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी।
धनलाभ के लिए हल्की से जुड़ा उपाय
यदि खूब मेहनत करने के बावजूद भी घर पर पैसों की कमी बनी रहती है तो इसके लिए आप गुरुवार के दिन हल्दी की दो गांठ को पूजा स्थान पर रख दें और बृहस्पति भगवान की मंत्रोच्चारण के साथ पूजा करें। इससे धन की बचत होने लगेगी और आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएगी।
हल्दी के उपाय से होगी मनोकामना की पूर्ति
विष्णु भगवान की पूजा करते समय एक कागज में 3 चुटकी हल्दी डालकर भगवान विष्णु को अर्पित करें और मनोकामना की प्रार्थना करें। इससे भगवान विष्णु की कृपा से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
