शीतला माता मंदिर गुरुग्राम में आज से शुरू होगा आषाढ़ मेला 2026, जानिए कौन हैं माता शीतला और क्यों खास है मां की पूजा

Gurugram Sheetla Mata Mandir Mela 2026: हरियाणा के गुरुग्राम स्थित माता शीतला मंदिर का मेला आज आषाढ़ के पहले दिन से शुरू हो गया है। आइए जानते हैं कौन हैं मां शीतला और आषाढ़ का मेला क्यों खास होता है।

Gurugram Sheetla Mata Mandir Mela 2026 : हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित प्रसिद्ध श्री माता शीतला देवी मंदिर में आज यानी 30 जून 2026 से आषाढ़ मेले का शुभारंभ होने जा रहा है। यह मेला करीब एक महीने तक चलेगा और 29 जुलाई 2026 को संपन्न होगा। इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से लाखों श्रद्धालु माता शीतला के दर्शन करने के लिए गुरुग्राम पहुंचेंगे।

Gurugram Sheetla Mata Mandir Mela 2026  माता शीतला मंदिर मेला

माता शीतला मंदिर मेला

माता शीतला मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं है, बल्कि यह आस्था, परंपरा और अध्यात्म का बड़ा केंद्र माना जाता है। मान्यता है कि माता शीतला अपने भक्तों को रोगों से मुक्ति और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद देती हैं। यही कारण है कि हर साल लगने वाले इस मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर माता के चरणों में पूजा-अर्चना करते हैं।

End of Feed