Guru Purnima 2024: हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा के त्योहार का बहुत अधिक महत्व है। इस दिन अपने गुरुओं और शिक्षों की पूजा की जाती है और सम्मान व्यक्त किया जाता है। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। ये वेद व्यास के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। महर्षि वेद व्यास को सनातन धर्म का पहला गुरु माना जाता है। गुरु पूर्णिमा का त्योहार पूरे देश में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। ये पर्व आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। गुरु ही वो व्यक्ति होता है जो मनुष्य को सही राह पर ले जाता है। आइए जानते हैं कब है गुरु पूर्णिमा।
Guru Purnima 2024 (गुरु पूर्णिमा 2024 डेट)
हिंदू पंचांग के अनुसार गुरु पूर्णिमा का त्योहार हर साल आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 21 जुलाई 2024 को रविवार के दिन मनाया जाएगा।Guru Purnima 2024 Shubh Muhurat (गुरु पूर्णिमा 2024 शुभ मुहूर्त)
गुरु पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान के लिए सुबह 05:16 बजे से 07:14 बजे तक रहने वाला है। इसके साथ ही इस दिन गुरु की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11:15 बजे से 01:23 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा करना उत्तम होगा।Guru Purnima Puja Vidhi (गुरु पूर्णिमा पूजा विधि)
- गुरु पूर्णिमा के दिन प्रातःकाल स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करें।
- उसके बाद मंदिर को साफ करके चौकी पर व्यास जी की प्रतिमा स्थापित करें।
- फिर फूल, अक्षत, चंदन और माला अर्पि करें।
- उसके बाद अपने गुरु की पूजा करें और भोग लगाएं।
