Guru Gochar In Mithun Rashi 2025: वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति यानी गुरु ग्रह को सबसे शुभ ग्रह माना गया है। देवताओं के गुरु होने के कारण इन्हें देव गुरु भी कहा जाता है। ज्योतिष अनुसार गुरु ग्रह व्यक्ति के बुद्धि, ज्ञान, शिक्षा, वैवाहिक जीवन, संतान सुख, अध्यात्म और धन-संपत्ति को प्रभावित करता है। जब भी ये ग्रह राशि बदलता है इससे सभी राशि वालों के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं। 14 मई की रात में गुरु ने मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है। जानिए गुरु का ये गोचर किन राशि वालों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
कन्या
कन्या राशि वालों को कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप कई बनते हुए काम अटक सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि जो कार्य आपको ना आता हो, उसकी जिम्मेदारी लेना सीखें। सफलता मिलेगी लेकिन उसके लिए काफी मेहनत करनी होगी। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें नहीं तो तगड़ा नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक
इस गोचर को वृश्चिक राशि वालों को ज्यादा अनुकूल नहीं माना जा सकता है इसलिए आपको सावधानियां रखनी होंगी। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। काम अटक सकते हैं। बिजनेस में भारी नुकसान हो सकता है। धन हानि हो सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट आपको परेशानी कर सकती है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी।
मकर
मकर राशि वालों को इस गोचर के दौरान स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पेट और एसिडिटी से जुड़ी समस्याएं परेशानी का कारण बन सकती हैं। इस दौरान खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।
