पावर, पैसा और खुशियों का आ गया समय, गुरु की चाल इन 5 राशियों को कर देगी मालामाल

Guru Gochar 2026 : देवगुरु बृहस्पति 2 जून को कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। कर्क में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों के अच्छे दिन आ जाएंगे। यहां गुरु साल भर तक रहेंगे।

Guru Gochar 2026 : वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, धर्म, भाग्य, धन, विवाह, संतान और शुभता का कारक ग्रह माना जाता है। 2 जून 2026 को बृहस्पति मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि में गुरु उच्च के माने जाते हैं, इसलिए यह गोचर विशेष प्रभावशाली रहेगा। उच्च का गुरु अपने शुभ फलों को कई गुना बढ़ाकर देता है और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह गोचर सभी राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन कुछ राशियों को इसका विशेष लाभ मिलने की संभावना है।

Guru Gochar 2026   गुरु करेंगे कर्क में प्रवेश

गुरु करेंगे कर्क में प्रवेश

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए गुरु तीसरे भाव में गोचर करेंगे। यह समय नई योजनाओं और नए प्रयासों के लिए अनुकूल माना जा सकता है। व्यापारियों को नए प्रोजेक्ट और नए ग्राहकों से लाभ मिल सकता है। मार्केटिंग, मीडिया, लेखन और कम्युनिकेशन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह गोचर सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी यात्राएं लाभदायक साबित हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा।

End of Feed