Gupt Navratri Navmi 2026: कौन हैं मां मातंगी और कैसा है मां का स्वरूप, गुप्त नवरात्रि की नवमी पर कैसे करें मां मातंगी का पूजन?

Gupt Navratri Navmi 2026: गुप्त नवरात्रि की नवमी को मां मातंगी और मां कमला का पूजन किया जाता है। इसमें मां मातंगी नवमी महाविद्या मानी जाती है। मां का स्वरूप विपत्तियों का नाश करने वाला है। आइए जानते हैं कि इस दिन माता का पूजन कैसे करें और मा मातंगी की उत्पत्ति की पौराणिक कथा क्या है?

Gupt Navratri Navmi 2026: गुप्त नवरात्रि तंत्र साधना और महाविद्याओं की उपासना का विशेष पर्व माना जाता है। माघ माह की गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि पर मां मातंगी और मां कमला की पूजा का खास महत्व होता है। वर्ष 2026 में यह तिथि 27 जनवरी, मंगलवार को पड़ रही है। मान्यता है कि इस दिन मां मातंगी की आराधना करने से साधक को वाणी, विद्या और आकर्षण शक्ति की प्राप्ति होती है, वहीं मां कमला की पूजा से धन और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। गुप्त नवरात्रि में की जाने वाली साधना सामान्य नवरात्रि की तुलना में अधिक गूढ़ और प्रभावशाली मानी जाती है।

मां मातंगी की पूजा कैसे करें

मां मातंगी की पूजा कैसे करें

कौन हैं मां मातंगी?

मां मातंगी दस महाविद्याओं में नवमी महाविद्या हैं। उन्हें तंत्र विद्या, वाणी, संगीत, कला और ज्ञान की देवी माना जाता है। मां मातंगी को सरस्वती का तांत्रिक स्वरूप भी कहा जाता है। वे साधक को वाणी पर नियंत्रण, विचारों में स्पष्टता और आत्मविश्वास प्रदान करती हैं। शास्त्रों में उन्हें उच्छिष्ट मातंगी या उच्छिष्ट चांडालिनी भी कहा गया है, जो यह दर्शाता है कि वे सामाजिक बंधनों से परे चेतना के उच्च स्तर का प्रतीक हैं।

End of Feed