गोवत्स द्वादशी कब है 2025 में, गोवत्स द्वादशी की डेट क्या है अक्टूबर 2025, जानें गोवत्स द्वादशी क्यों मनाई जाती है

गोवत्स द्वादशी कब है 2025 में (Govatsa Dwadashi Date 2025 October):धनतेरस से एक दिन पहले गोवत्स द्वादशी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन गौ माता और उनके बछड़ों की पूजन किया जाता है। इसे वसु बारस, नंदिनी व्रत या बछ बारस के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि इस दिन महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं कि साल 2025 में गोवत्स द्वादशी कब पड़ेगी।

गोवत्स द्वादशी कब है 2025 में (Govatsa Dwadashi Date 2025 October): दीपावली के उत्सवों की शुरुआत करने वाला पवित्र पर्व गोवत्स द्वादशी गौमाता और उनके बछड़ों को समर्पित है। हिंदू धर्म में गाय को माता और कामधेनु का दर्जा दिया गया है, जो सभी इच्छाओं को पूर्ण करने वाली मानी जाती है। यह पर्व संतान सुख, समृद्धि और परिवार की सुख-शांति का प्रतीक है। इस वर्ष गोवत्स द्वादशी 17 अक्टूबर 2025 को शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी।

गोवत्स द्वादशी कब है।

गोवत्स द्वादशी कब है (Pic Credit- Canva)

गोवत्स द्वादशी की तिथि और शुभ मुहूर्त 2025

End of Feed