Gondwana Times: इस गांव में उल्टी दिशा में चलती है घड़ी, वजह दिलचस्प

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 15, 2023, 03:54 PM IST

Gondwana Times: यह घड़ी कोई साधारण घड़ी नहीं है। दरअसल ये घड़ी एन्टीक्लॉक चलती है। इसकी सुई आम घड़ियों के विपरीत दाएं से बाएं दिशा की ओर घूमती है।

दुनिया में जितनी भी घड़ियां है सभी एक ही दिशा में चलती हैं लेकिन भारत में ही एक ऐसा गांव है जहां घड़ी उल्टी डायरेक्शन में घूमती है। आपको ये जानकर हैरानी जरूरी हुई होगी लेकिन ये सच्चाई है। दरअसर छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में गोंड आदिवासी रहते हैं। इन्हीं आदिवासियों ने गोंडवाना समयचक्र बनाया है जिसे उल्टी घड़ी कहा जाता है। यहां के आदिवासियों की ऐसी मान्यता है कि ये प्राकृतिक घड़ी है। आइए जानते हैं गोंडवाना टाइम के बारे में।

Gondwana Times

इस गांव में उल्टी दिशा में चलती है घड़ी की सुइयां

घड़ी का नाम गोंडवाना टाइम: हमारी नजर में भले ही ये घड़ी उल्टी चल रही है, लेकिन गोंड़ आदिवासियों की नजर में ये घड़ी बिल्कुल सही दिशा में घूम रही है। इसके पीछे ये मान्यता है कि ये प्रकृति की दिशा में चलने वाला घड़ी है इसलिए सही है। समुदाय ने अपनी घड़ी का नाम गोंडवाना टाइम दे रखा है। ये लोगों काफी लंबे से इन घड़ियों में टाइम देखते आ रहे है।

End of Feed