Gita Jayanti 2024 Date: दिसंबर के महीने में कब है गीता जयंती? नोट करें तिथि और महत्व

Gita Jayanti 2024 Date: हिंदू धर्म में गीता जयंती का पर्व दिसंबर के महीने में मनाया जाता है। इस दिन गीता की पुस्तक का दान किया जाता है। ऐसे में आइए जानें दिसंबर के महीने में गीता जयंती का पर्व कब मनाया जाएगा।

Gita Jayanti 2024 Date: धार्मिक मान्यता के अनुसार मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। इस कारण हर साल इस तिथि पर गीता जयंती का पर्व मनाया जाता है। सनातन धर्म में गीता को बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रंथ माना गया है। गीता में कृष्ण ने जीवन की सारी समस्याओं का समाधान बताया है। जब कुरुक्षेत्र में युद्ध शुरू होने से पहले अर्जुन के मन में बहुत सारी दुविधाएं चल रही थी। अर्जुन की सारी समस्या को भगवान कृष्ण ने गीता के उपदेश के द्वारा समाप्त किया था। आइए जानते हैं इस साल गीता जयंती कब है।

Gita Jayanti 2024 Date (गीता जयंती कब है 2024)

गीता जयंती हर साल मार्गशीर्ष महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 11 दिसंबर 2024 को सुबह 03:42 बजे से होगी और इसका समापन 12 दिसंबर 2024 को सुबह 01: 09 बजे तक होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार इस साल गीता जयंती का पर्व 11 दिसंबर 2024 को मनाया जाएगा।

Gita Jayanti Puja Vidhi (गीता जयंती पूजा विधि)

गीता जयंती के दिन ब्रह्म बेला उठकर स्नान करना चाहिए और साफ वस्त्र धारण करके भगवान कृष्ण का ध्यान लगाना चाहिए। उसके बाद भगवान सूर्य देवता को जल अर्पित करें और कृष्ण जी की पूजा पूरे विधि- विधान के साथ करें। गीता जयंती के दिन गीता के पुस्तक पर चंदन और तिलक लगाएं। उसके गीता जी की आरती करें और भगवदगीता की पुस्तक को प्रणाम करें।

End of Feed