Ghode Ki Naal: घोड़े की नाल बना सकती है आपको मालामाल, नए साल में करें ये छोटा सा उपाय

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2022, 01:25 AM IST

Ghode Ki Naal: हर व्‍यक्ति धनवान बनना चाहता हैं और इसके लिए लोग मेहनत भी खूब करते हैं। इस मेहनत के साथ अगर वास्‍तुशास्‍त्र में बताए गए कुछ विशेष उपाय अपनाएं जाएं तो सफलता जल्‍दी मिलने लगती है। वास्‍तु में घोड़े की नाल को भी आर्थिक संकट दूर करने का उपाय बताया गया है। वास्तु के अनुसार, इसका उपयोग व्‍यक्ति को मालामाल बना सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • घोड़े की नाल को घर के मुख्‍य द्वार पर लगाने से नकारात्मक शक्ति रहती हैं दूर
  • घोड़े की नाल को काले कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखने से मिलता है धन
  • घोड़े की नाल से बनी अंगूठी पहनने पर नौकरी और कारोबार में मिलती है सफलता

Ghode Ki Naal: घर व परिवार को बुरी नजर से बचाने और नकारात्मक शक्ति घर से दूर रखने के लिए अक्सर लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। लोग चाहते हैं कि, वे खुद को बुरी नजरों से बचाकर सफलता हासिल कर सकें। इसके लिए वास्‍तुशास्‍त्र में घोड़े की नाल का उपाय बताया गया है। अपने लोगों के घरों के मुख्य द्वार पर नाल लगा या फिर इस नाल से बनी अंगूठी पहने देखा होगा। वास्तु के अनुसार, घोड़े की नाल कई परेशानियों से बचा सकती है। अगर आप आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं या फिर किसी कार्य में सफलता नहीं मिल पा रही है तो बरकत पाने के लिए भी घोड़े की नाल का उपयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं घोड़े की नाल का उपयोग कब और किस तरह से करना चाहिए और इससे क्‍या फायदा मिलता है।

धन लाभ के लिए

वास्‍तु के अनुसार, अगर आप पैसों की समस्या से परेशान है या फिर धन खर्च बढ़ता जा रहे है तो काले घोड़े की नाल को काले कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख देना चाहिए। इससे घर में धन-संपन्नता बनी रहेगी और आय में कभी कमी नहीं आएगी।

End of Feed