Gauri Vrat 2024 Date: गौरी व्रत का प्रारंभ देवशयनी एकादशी के दिन से होता है और समापन आषाढ़ पूर्णिमा पर होता है। इस व्रत में माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है। ये व्रत मुख्य रूप से गुजरात में मनाया जाता है। मान्यता है जो अविवाहित लड़कियां इस व्रत को करती हैं उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। जया पार्वती व्रत की तरह ही गौरी व्रत भी पूरे 5 दिनों तक मनाया जाता है। चलिए जानते हैं इस साल गौरी व्रत कब है।
Gauri Vrat 2024
गौरी व्रत कब है 2024 (Gauri Vrat Kab Hai 2024)
गौरी व्रत 17 जुलाई से शुरू हो रहा है। पंचांग अनुसार गौरी व्रत की देवशयनी एकादशी तिथि 16 जुलाई की रात 8 बजकर 33 मिनट से 17 जुलाई की रात 9 बजकर 2 मिनट तक रहेगी।
गौरी व्रत कब से कब तक रहेगा (Gauri Vrat 2024 Start And End Date)
इस साल गौरी व्रत की शुरुआत 17 जुलाई से हो रही है और इसका समापन 21 जुलाई को होगा। गौरी व्रत को मोरकट व्रत के नाम से भी जाना जाता है।
गौरी व्रत का महत्व (Gauri Vrat Ka Mahatva)
गौरी व्रत माता पार्वती को समर्पित एक महत्वपूर्ण उपवास है। ये व्रत मुख्य रूप से अविवाहित लड़कियों द्वारा अच्छे वर की प्राप्ति के लिए रखा जाता है। ये व्रत आषाढ़ महीने के आखिरी पांच दिनों में मनाया जाता है। इस व्रत में शुभ मुहूर्त में विधि विधान पूजा करने के बाद व्रत कथा भी जरूर पढ़नी चाहिए। जिसके बिना व्रत अधूरा माना जाता है।
