Ganga Saptami 2026: गंगा सप्तमी पर क्या करें और क्या ना करें, जानें किस चीजों का दान करना है शुभ

Ganga Saptami 2026: कल यानी 23 अप्रैल को गंगा सप्तमी मनाई जाएगी। यहां से जानें कि इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। गंगा सप्तमी के दान की जानकारी भी यहां है।

Ganga Saptami 2026: गंगा सप्तमी का त्योहार हर वर्ष वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन मनाया जाता है। कहते हैं कि गंगा सप्तमी के दिन पूजा पाठ करने से घर में सुख, समृद्धि आती है। शास्त्रों में मां गंगा को मोक्ष प्रदायिनी माना गया है। इनके पवित्र जल में स्नान करने से साधक को सारे पाप धुल जाते हैं और उसकी अंतरात्मा शुद्ध हो जाती है। इस दिन मां गंगा की पूजा करने से हर प्रकार के ग्रह दोषों से भी छुटकारा मिल जाता है। यहां से आप जान सकते हैं कि गंगा सप्तमी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। साथ ही गंगा सप्तमी के दिन क्या दान करना चाहिेए, इसकी जानकारी भी यहां है।

ganga saptami 2026 Kya Karen Kya Na Karen

गंगा सप्तमी पर क्या करें और क्या ना करें (pc: canva)

गंगा सप्तमी के दिन क्या करें-

  • गंगा सप्तमी के दिन गंगा स्नान करना चाहिए।
  • इस दिन गरीब लोगों भोजन और वस्त्र दान में दें।
  • गंगा सप्तमी के दिन गंगा स्नान के बाद सूर्य देवता को जल अर्पित करें।
  • इस दिन रमायाण और गीता का पाठ करना भी शुभ फलदायी होता है।
  • गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा के साथ- साथ शिव जी की पूजा भी करें।

End of Feed