आज गंगा सप्तमी पर किस समय करें स्नान और पूजन, यहां जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Ganga Saptami Snan Aur Puja Ka Muhurat : गंगा सप्तमी के दिन शुभ मुहूर्त में स्नान करना बेहद ही फलदायी माना गया है। आइए जानते हैं कि इस दिन का शुभ मुहूर्त क्या है।

Ganga Saptami Snan Aur Puja Ka Muhurat : हिंदू धर्म में गंगा सप्तमी का पर्व बेहद पवित्र और फलदायी माना जाता है। यह दिन मां गंगा के धरती पर प्रकट होने से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसे गंगा जयंती के रूप में भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति के पाप नष्ट होते हैं और जीवन में शांति, सुख और समृद्धि आती है। इस दिन स्नान, पूजा और दान का विशेष महत्व बताया गया है।

Ganga Saptami Snan Aur Puja Ka Muhurat   गंगा सप्तमी पर कब करें स्नान

गंगा सप्तमी पर कब करें स्नान

कब है गंगा सप्तमी 2026? (Kab Hai Ganga Saptami)

साल 2026 में गंगा सप्तमी का पर्व 23 अप्रैल, गुरुवार को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 22 अप्रैल की रात लगभग 10:50 बजे के आसपास शुरू होगी और 23 अप्रैल की रात लगभग 8:50 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर यह पर्व 23 अप्रैल को ही मनाया जाएगा।

End of Feed