Ganga Dussehra 2024: जून में कब है गंगा दशहरा? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और श्री गंगा स्त्रोत

Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा इस साल 16 जून को मनाया जाएगा। इस दिन गंगा जी में स्नान करने का खास महत्व होता है। आइये जानते हैं गंगा दशहरा 2024 के पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा की विधि और इस दिन के महत्व के बारे में।

Ganga Dussehra 2024: हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन गंगा जी का धरती पर अवतरण हुआ था। हर साल इसे ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाता है। इस साल ये दिन 16 को पड़ा है, इसका मतलब है कि इस साल गंगा दशहरा 16 जून को मनाया जाएगा। गंगा दशहरा के दिन गंगा में स्नान किया जाता है। इसी के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। कुछ खास वस्तुएं भी दान की जाती हैं। गंगा जी की पूजा से लोगों की जिंदगी में खुशहाली आती है। कहते हैं कि गंगा में स्नान से सारे पाप धूल जाते हैं। आइये जानते हैं गंगा दशहरा के दिन पूजा करने के लिए कौन सा मुहूर्त शुभ है और इस दिन पूजा करने की सही विधि क्या है।

Ganga Dussehra 2024 Date Shubh Muhurat Maa Ganga Stotram Mantra

गंगा दशहरा का दिन और शुभ मुहूर्त -

हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर गंगा दशहरा की शुरुआत रात में 2 बजकर 32 मिनट पर होगी। वहीं, 17 जून की शाम 4 बजकर 43 मिनट पर इसका समापन होगा। हालांकि, गंगा स्नान करने का सबसे अच्छा मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त ही होता है। गंगा दशहरा के दिन सुबह 7 बजकर 8 मिनट से 10 बजकर 37 मिनट तक का समय स्नान के लिए अति उत्तम है।

End of Feed