Ganga Dussehra 2024 Date And Time: गंगा दशहरा कब है? जानिए क्यों मनाया जाता है ये पर्व

Ganga Dussehra 2024 Date And Time: गंगा दशहरा ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। मान्यताओं अनुसार इसी पावन दिन पर मां गंगा धरती पर अवतरित हुयी थीं। इसलिए इसे गंगावतरण के नाम से भी जाना जाता है। जानिए इस साल गंगा दशहरा कब है।

Ganga Dussehra 2024 Date And Time: गंगा दशहरा देवी गंगा को समर्पित पर्व है जो हर साल ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार गंगा दशहरा पर्व मां गंगा के धरती पर आगमन की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन गंगा नदी में स्नान करना बेहद शुभ होता है। कहते हैं इससे इस जन्म ही नहीं बल्कि पूर्व जन्म के पापों से भी मुक्ति मिल जाती है। इसके अलावा इस दिन दान-पुण्य के कार्य करना भी शुभ माना जाता है। वाराणसी में गंगा दशहरा का उत्सव बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। चलिए जानते हैं इस साल गंगा दशहरा कब मनाया जाएगा।

Ganga Dussehra 2024 Date And Time (गंगा दशहरा कब है 2024 में)

गंगा दशहरा 16 जून को मनाया जाएगा। दशमी तिथि 16 जून को 02:32 AM से 17 जून को 04:43 AM तक रहेगी। हस्त नक्षत्र 15 जून 2024 को 08:14 AM से 16 जून को 11:13 AM तक रहेगा। तो वहीं व्यतीपात योग 14 जून को शाम 07:08 से 15 जून को रात 08:11 बजे तक रहेगा।

End of Feed