Ganesh Visarjan Date And Time 2024: इस साल कब किया जाएगा गणेश विसर्जन, यहां नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, मंत्र और महत्व

Ganesh Visarjan Date And Time 2024: गणेश विसर्जन का त्योहार भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन अनंत चतुर्दशी भी होती है। आइए जानें इस साल गणेश विसर्जन कब मनाया जाएगा और इसका शुभ मुहूर्त।

Ganesh Visarjan Date And Time 2024: गणेश विसर्जन का पर्व हर साल अनंत चतुर्दशी के दिन मनाया जाता है। ये त्योहार हर साल भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मनाया जाता है। गणेश विसर्जन के दिन 10 दिन से चले आ रहे गणेश उत्सव का समापन होता है। इस दिन बप्पा का विसर्जन किया जाता है। गणेश विसर्जन के दिन पूरे विधि- विधान के साथ भगवान गणपति की पूजा की जाती है और पूरे सम्मान के साथ भारी मन से बप्पा की विदाई करते हैं और उनसे अगले वर्ष फिर से आने की कामना की जाती है। बप्पा भी जाते- जाते अपने भक्तों को आशीर्वाद देकर जाते हैं। आइए जानें इस साल गणेश विसर्जन की डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Ganesh Visarjan Date 2024 (गणेश विसर्जन डेट 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल अनंत चतुर्दशी की शुरुआत 16 सितंबर सोमवार को दोपहर 3:10 बजे शुरू होगा। वहीं इस तिथि का समापन 17 सितंबर 2024 दिन में 11 बजकर 44 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल गणेश विसर्जन 17 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा।

End of Feed