Shri Ganesh Ji Ki Aarti Hindi Lyrics: धनतेरस पर लक्ष्मी माता की पूजा के साथ भगवान गणेश की पूजा भी होती है। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देवता माना गया है। बिना इनकी पूजा के कोई भी पूजा संपन्न नहीं मानी जाती है। इसलिए धनतेरस पर भगवान गणेश की आरती और मंत्रों का जाप करना न भूलें। यहां आप देखेंगे गणेश जी की आरती हिंदी में।
गणेश जी की आरती
Ganesh Ji Ki Aarti (गणेश जी की आरती)
जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥
एक दंत दयावंत,
चार भुजा धारी ।
माथे सिंदूर सोहे,
मूसे की सवारी ॥
जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥
पान चढ़े फल चढ़े,
और चढ़े मेवा ।
लड्डुअन का भोग लगे,
संत करें सेवा ॥
जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥
अंधन को आंख देत,
कोढ़िन को काया ।
बांझन को पुत्र देत,
निर्धन को माया ॥
जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥
'सूर' श्याम शरण आए,
सफल कीजे सेवा ।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥
जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥
दीनन की लाज रखो,
शंभु सुतकारी ।
कामना को पूर्ण करो,
जाऊं बलिहारी ॥
जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥
