Ganesh Chaturthi Bhog List: दस दिन तक चलने वाले गणेश चतुर्थी की पूजा बेहद खास होती है। इन 10 दिनों में बप्पा के प्रिय भोग उन्हें अर्पित किए जाते हैं। मान्यता है कि इससे बप्पा जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। वहीं, भगवान गणपति को भोग में उनकी पसंद की चीजें अर्पित करने से आपके पूरे परिवार पर उनकी कृपा की बरसात होती है।
मोदक
गणेश जी को मोदक का भोग सबसे प्रिय माना जाता है। पुराणों के अनुसार बप्पा अपनी मां के हाथ के बने हुए मोदक पलभर में ही खाकर खत्म कर देते थे। इसलिए आप बप्पा को मोदक का भोग जरूर लगाएं।
लड्डू
मोदक के अलावा बप्पा को लड्डू का भोग भी लगाया जाता है। आप चाहें तो बेसन या बूंदी से बने लड्डू का भोग लगा सकते हैं, इससे भी बप्पा प्रसन्न होते हैं।
श्रीखंड
गणपति जी की पूजा में श्रीखंड सबसे प्रिय भोग माना गया है। केसर को दही और चीनी के साथ कई तरह के मेवे के साथ मिला कर बनाया जाता है। आप चाहें तो श्रीखंड के अलावा पंचामृत या पंजरी का भी पांचवें दिन भोग लगा सकते हैं।
नारियल
धार्मिक मान्यता के अनुसार नारियल के पेड़ को कल्पवृक्ष भी कहा जाता है और इसमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना गया है। इसलिए आप भगवान गणेश को नारियल जरूर अर्पित करें।
पूरन पोली
महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी वाले दिन बप्पा को भोग में पूरन पोली जरुर अर्पित की जाती है। गणेश उत्सव के 10 दिनों में आप पूरन पोली का भोग लगा सकते हैं।
केला
हिंदू धर्म में किसी भी पूजा पाठ में केले का भोग सभी देवी देवताओं को लगता है। भगवान श्री गणेश जी को केला भी काफी पसंद है, मान्यता है इससे वह प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीष देते हैं।
घी और गुड़
गणपति जी को शुद्ध घी में पका हुआ गुड़ का भोग बहुत भाता है। इसलिए आप नौवें दिन गणपति जी को ये भोग लगा सकते हैं। आप चाहे तो इस गुड़ में छुआरे, नारियल भी मिला सकते हैं।
