Vinayak Chaturthi vrat Vidhi 2024: इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व 7 सितंबर 2024 को शनिवार के दिन मनाया जाएगा। विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। गणेश चतुर्थी के दिन से ही गणेश उत्सव का पर्व शुरू हो जाता है। गणेश चतुर्थी पर साधक के द्वारा व्रत किया जाता है और गणपति जी की स्थापना की जाती है। ये त्योहार भाद्रपद महीने शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन रखा जाता है। इस दिन शुभ मुहूर्त में अपने घर में बप्पा की स्थापना की जाती है। इस साल गणेश चतुर्थी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी दोपहर 12:34 बजे बनेगा। इस योग में पूजा कर सकते हैं। इस दिन पूरे दिन विधि-विधान के साथ बप्पा का व्रत किया जाता है। यहां जानें गणेश चतुर्थी की व्रत विधि।
Vinayak Chaturthi vrat Vidhi 2024 (विनायक चतुर्थी व्रत विधि)
- गणेश चतुर्थी के दिन सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें।
- इस दिन पूजा के समय में साफ वस्त्र ही धारण करें।
- उसके बाद घर के मंदिर में बप्पा की मूर्ति की स्थापना करें।
- बप्पा की मूर्ति साफ चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर करें।
- इस दिन गणपति जी को गंगाजल से स्नान कराएं और चंदन लगाएं।
- इस दिन गणेश जी को दूर्वा जरूर अर्पित करें।
- गणेश चतुर्थी के दिन मोदक का भोग लगाएं।
Ganesh Murti Sthapana Muhurat 2024 (गणेश स्थापना का मुहूर्त 2024)
इस साल 7 सितंबर 2024 को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। इस साल गणेश जी की मूर्ति स्थापना का समय 11:54 बजे से दोपहर 12:44 बजे तक रहने वाला है। ये अभिजीत मुहूर्त रहेगा। इस मुहूर्त में गणपति की स्थापना करना शुभ होगा।
Ganesh Chaturthi Puja Muhurat 2024 (गणेश चतुर्थी पूजा मुहूर्त 2024)
इस साल गणेष चतुर्थी 7 सितंबर 2024 को है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह के 11 बजकर 3 मिनट से लेकर दोपहर के 1 बजे तक रहने वाला है। इस शुभ मुहूर्त में गणपति जी की पूजा करने से साधक के सारे बिगड़े काम बन जाएंगे।
