Ganesh Chaturthi Moon Sighting 2026: गणेश चतुर्थी का चांद दिख जाए तो क्या करें, जानिए कलंक से बचने के लिए क्या करें उपाय

Ganesh Chaturthi Moon Sighting: गणेश चतुर्थी के दिन चंद्र के दर्शन की मनाही है। ऐसे में अगर आप गलती से चंद्रमा के दर्शन कर लें तो आइए जानते हैं कि कलंक से बचने के लिए क्या उपाय करें।

Ganesh Chaturthi Moon Sighting: गणेश चतुर्थी का पर्व इस साल 14 सितंबर 2026, सोमवार को मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा और स्थापना के साथ चंद्र दर्शन को लेकर भी एक खास धार्मिक मान्यता है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन चंद्रमा को देखने से बचने की मान्यता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन चंद्र दर्शन करने से व्यक्ति पर मिथ्या कलंक या झूठा आरोप लग सकता है। ऐसे में अगर आप इस दिन गलती से चंद्रमा देख लें तो आप कुछ उपायों को अपनाकर इसके दोष से मुक्ति पा सकते हैं।

Ganesh Chaturthi Moon Sighting 2026 गणेश चतुर्थी पर चांद दिख जाए तो क्या करें

गणेश चतुर्थी पर चांद दिख जाए तो क्या करें

गणेश चतुर्थी पर चंद्रमा क्यों नहीं देखना चाहिए

पौराणिक कथा के अनुसार चंद्रमा को अपने रूप और सुंदरता पर बहुत अभिमान था। एक बार भगवान गणेश अपने वाहन मूषक पर सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में मूषक के फिसलने से गणेश जी गिर पड़े। यह देखकर चंद्रमा ने भगवान गणेश का उपहास किया और उनके रूप का मजाक उड़ाया। चंद्रमा के इस व्यवहार से गणेश जी नाराज हो गए और उन्होंने उसे श्राप दे दिया।

End of Feed