Entertainment News Today: ऑस्कर की रेस से बाहर हुई 'हनुमान अंश', आमिर खान के हाथ लगी नई फिल्म

Entertainment News Today: एंटरटेनमेंट जगत की आज कई खबरों ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। फिल्म हनुमान अंश को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया। तो वहीं अजय देवगन और काजोल ने अपने बेटे युग देवगन को जन्मदिन की बधाई दी।

Authored by: AbhayUpdated Sep 13 2026, 20:16 IST
आज की बड़ी खबरेंImage Credit : IMDb/ Reddit/ X01 / 11

आज की बड़ी खबरें

Entertainment News Today: मनोरंजन जगत में आज कई बड़ी खबरें सुर्खियों में हैं। ‘हनुमान अंश’ की टीम ऑस्कर की दौड़ में शामिल नहीं हो पाई, जबकि अनन्या पांडे की मुलाकात ‘ऑफ कैंपस’ स्टार बेलमोंट कैमेली से हुई। राम गोपाल वर्मा और मोहित सूरी की नई फिल्म को लेकर भी हलचल बढ़ी है। उपासना सिंह ने CINTAA चुनाव में जीत दर्ज की है। सामंथा रुथ प्रभु, दिलजीत दोसांझ और काजोल भी अपनी-अपनी वजहों से चर्चा में हैं। आमिर खान, साजिद नाडियाडवाला और आर. बाल्की के सुपरहीरो प्रोजेक्ट की चर्चा है। अध्ययन सुमन की नई फिल्म का पहला लुक आया है, वहीं विकास समुद्रे की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने पुलिस को परेशान कर दिया।

​अनन्या ने की बेलमोंट से मुलाकातImage Credit : IMDb/ Reddit/ X02 / 11

​अनन्या ने की बेलमोंट से मुलाकात

अनन्या पांडे यूएस ओपन 2026 की महिला फाइनल देखने पहुंचीं, जहां उनकी मुलाकात ‘ऑफ कैंपस’ स्टार बेलमोंट कैमेली से हुई। दोनों की साथ में तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अनन्या और बेलमोंट की इस अचानक हुई मुलाकात ने फैंस का ध्यान खींचा और दोनों की तस्वीरों को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

​विकास समुद्रे की पोस्ट से मचा हड़कंपImage Credit : IMDb/ Reddit/ X03 / 11

​विकास समुद्रे की पोस्ट से मचा हड़कंप

मराठी एक्टर विकास समुद्रे की सोशल मीडिया पोस्ट देखकर फैंस और पुलिस परेशान हो गए। पोस्ट में ऐसा लगा कि वो अपनी जान लेने की बात कर रहे हैं। मुंबई पुलिस ने उन्हें तलाशकर संपर्क किया और वो सुरक्षित मिले। बाद में विकास ने बताया कि पोस्ट में टाइपिंग की गलती हुई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था।

​‘मैं ना रहा मेरा’ का पहला लुक हुआ जारीImage Credit : IMDb/ Reddit/ X04 / 11

​‘मैं ना रहा मेरा’ का पहला लुक हुआ जारी

अध्ययन सुमन और दिविता राय की फिल्म ‘मैं ना रहा मेरा’ का पहला लुक सामने आ गया है। ये एक रोमांटिक संगीत फिल्म है और दिविता राय इससे एक्टिंग की शुरुआत कर रही हैं। फिल्म की कहानी प्यार, रिश्ते, दर्द और अहंकार के इर्द-गिर्द है। इसका टीजर 16 सितंबर 2026 को जारी किया जाएगा।

​आमिर की सुपरहीरो फिल्म को लेकर आया अपडेटImage Credit : IMDb/ Reddit/ X05 / 11

​आमिर की सुपरहीरो फिल्म को लेकर आया अपडेट

आमिर खान, साजिद नाडियाडवाला और आर. बाल्की एक सुपरहीरो फिल्म को लेकर शुरुआती बातचीत कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोजेक्ट की स्टोरी पर काम चल रहा है और आमिर की मेकर्स के साथ बातचीत शुरुआती दौर में है। अभी फिल्म या आमिर के जुड़ने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

​दिलजीत का अहमदाबाद में होगा शोImage Credit : IMDb/ Reddit/ X06 / 11

​दिलजीत का अहमदाबाद में होगा शो

दिलजीत दोसांझ ने वेम्बली स्टेडियम में अपने कार्यक्रम के दौरान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अगला बड़ा शो करने का ऐलान किया। यह कार्यक्रम 21 नवंबर 2026 को होगा। अहमदाबाद कार्यक्रम की टिकट और बुकिंग की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

​सामंथा ने इस फिल्म पर दिया रिएक्शनImage Credit : IMDb/ Reddit/ X07 / 11

​सामंथा ने इस फिल्म पर दिया रिएक्शन

सामंथा रुथ प्रभु ने ब्रैड पिट की आने वाली फिल्म ‘हार्ट ऑफ द बीस्ट’ का प्रमोशन वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। वीडियो में ब्रैड एक कुत्ते के साथ नजर आते हैं। इसे देखकर सामंथा ने लिखा कि उनका दिल इसे संभाल नहीं सकता।

​उपासना सिंह की बड़ी जीतImage Credit : IMDb/ Reddit/ X08 / 11

​उपासना सिंह की बड़ी जीत

CINTAA चुनाव में उपासना सिंह ने 360 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। उनके पैनल में साहिला चड्ढा, कुनिका सदानंद समेत कई कलाकार शामिल हुए हैं। ये चुनाव CINTAA के अंदर लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच हुआ।

​राम गोपाल वर्मा-मोहित की नई फिल्मImage Credit : IMDb/ Reddit/ X09 / 11

​राम गोपाल वर्मा-मोहित की नई फिल्म

राम गोपाल वर्मा और मोहित सूरी ने एक नए प्रोजेक्ट के लिए साथ आने का संकेत दिया है। राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर मोहित के साथ तस्वीर शेयर करते हुए इसे ‘गैंगस्टर करी’ वाला लव डिश बताया।

​ऑस्कर से चूकी ‘हनुमान अंश’Image Credit : IMDb/ Reddit/ X10 / 11

​ऑस्कर से चूकी ‘हनुमान अंश’

‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद भारत की आधिकारिक ऑस्कर एंट्री की दौड़ में शामिल नहीं हो पाई। निर्माता नम्रता सिंह ने बताया कि टीम 7 सितंबर की अंतिम तारीख तक फिल्म जमा नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि टीम छोटी है और तेलुगु संस्करण, विदेशों में रिलीज और दूसरी तैयारियों में व्यस्त थी।

काजोल ने बेटे युग को किया विशImage Credit : IMDb/ Reddit/ X11 / 11

काजोल ने बेटे युग को किया विश

काजोल ने अपने बेटे युग के 16वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखा। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उसके लिए बड़े सपने देखने और अपनी जिंदगी खुलकर जीने की बात कही। अजय देवगन ने भी युग को बर्थडे पर विश किया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!