Ganesh Chaturthi 2025: कब से कबतक मनेगी गणेश चतुर्थी? जानें गणपति बप्पा की पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

Ganesh Chaturthi 2025 Date, Puja Muhurat, Puja Vidhi (गणेश चतुर्थी 2025 डेट, पूजा मुहूर्त, पूजा विधि): जल्द ही हर घर गणपति बप्पा आने वाले हैं। बप्पा के स्वागत की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। यहां से आप जानें की गणेश चतुर्थी कब से कबतक है और इसकी पूजा कितने बजे करनी है। साथ यहां पूजा कैसे करें, ये भी बताया गया है।

Ganesh Chaturthi 2025 Date, Puja Muhurat, Puja Vidhi (गणेश चतुर्थी 2025 डेट, पूजा मुहूर्त, पूजा विधि): हर साल 10 दिनों के लिए गणपति बप्पा हमारे घर आते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। बता दें कि हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से गणेश चतुर्थी की शुरूआत होती है और भाद्रपद माह की शुक्‍ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी अनन्त चतुर्दशी के दिन ये समाप्त होता है। इस दौरान बप्पा की पूजा होती है। यहां से आप गणेश चतुर्थी 2025 की सही तिथि यानी डेट, साथ ही पूजा का शुभ मुहूर्त और साथ ही पूजा की पूरी विधि जान सकते हैं।

गणेश चतुर्थी 2025 तिथि, पूजा मुहूर्त, पूजा विधि (photo source: AI)

गणेश चतुर्थी कब है 2025 (Ganesh Chaturthi 2025 Date)-

साल 2025 में गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को है। असल में पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरूआत 26 अगस्त को 1:54 PM पर होगा, जिसका समापन अगले दिन यानी 27 अगस्त को 3:44 PM पर होगा। इसलिए उदयातिथि के अनुसार 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, 6 सितंबर 2025 को गणेश विसर्जन किया जाएगा।

End of Feed