Ganesh Chaturthi 2023 Sthapana Vidhi: इस शुभ मुहूर्त में करें गणेश जी की स्थापना, जानिए इसकी पूजा विधि

Ganesh Chaturthi 2023 Date: गणेश उत्सव भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से आरंभ होता है और अनंत चतुर्दशी तिथि तक चलता है। 10 दिवसीय त्योहार बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है। कब है गणेश चतुर्थी। गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है। किस विधि से करें गणेश जी की स्थापना।

Ganesh Chaturthi 2023 Date: गणपति महोत्सव 19 सितंबर से शुरू हो रहा है। मंगलवार को घर-घर में मंगलमूर्ति की स्थापना की जाएगी। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश जी की पूजा का विधान है। इस दिन विधिपूर्वक गणेश जी की पूजा करने से साधक की सारी इच्छाओं की पूर्ति होती है। गणेश चतुर्थी के दिन गणेश भगवान के भक्त बप्पा की मूर्ति अपने घर में स्थापित करते हैं। 10 दिनों तक बप्पा अपने भक्तों के घर पर रहते हैं। यह त्योहार वैसे तो पूरे देश में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है पर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में ये त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार पूरे 10 दिन तक चलता है इसका समापन अनंत चतुर्दशी यानी 28 सितंबर 2023 को होगा। अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश का विसर्जन किया जाता है। आइए जानते हैं गणेश जी की मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है। गणेश स्थापना की पूजा विधि क्या है।

Ganesh sthapana puja vidhi

Ganesh sthapana puja vidhi

पूजा की तिथि और शुभ मुहूर्त ( Ganesh Chaturthi Puja Muhurat)

दोपहर गणेश पूजा मूरत - 19 सुबह 11:01 बजे से दोपहर 1:28 बजे तक - अवधि - 02 घंटे 27 मिनट

End of Feed