Famous Gurudwara in Delhi: ये हैं दिल्ली के पांच प्रसिद्ध गुरुद्वारे, यहां जानिए इनके बारे में सारी जानकारी

Famous Gurudwara in Delhi: गुरुद्वारा सिख धर्म का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। सिख समुदाय ही नहीं बल्कि अन्य धर्म के लोग भी गुरुद्वारा जाना बेहद ही पसंद करते हैं। ऐसे में चलिए आज हम आपक बताते हैं दिल्ली के पांच प्रसिद्ध गुरुद्वारे के बारे में। यहां पढ़ें सारी जानकारी।

Famous Gurudwara in Delhi: दिल्ली में घूमने के लिए बहुत सी जगहें हैं। इनमे से एक है बहुत ही खास दिल्ली के गुरुद्वारे। गुरुद्वारा ना केवल सिख समुदायों के लोगों की पसंदीदा जगह है,बल्कि अन्य धर्म के लोग भी यहां जाना बहुत पसंद करते हैं। गुरुद्वारे में लोगों को आत्मिक शांति का अनुभव होता है। साथ ही उसमे चलने वाली गुरु ग्रंथ का पाठ सुनकर लोग मंत्र मुग्ध भी हो जाते हैं। गुरुद्वारे में अक्सर लंगड का आयोजन किया जाता है। आज हम बात करेंगे दिल्ली के पांच प्रसिद्ध गुरुद्वारे के बारे में। यहां जानें सारी डिटेल।

Famous Gurudwara in Delhi

ये है दिल्ली के पांच प्रसिद्ध गुरुद्वारे (Famous Gurudwara in Delhi)

गुरुद्वारा बंगला साहिब

प्रसिद्ध बंगला साहिब गुरुद्वारा दिल्ली में स्थित है। बंगला साहिब को लेकर कई मान्यताएं हैं। कहा जाता है कि यह गुरुद्वारा कभी जयपुर के महाराजा जय सिंह का बंगला था। कभी इस बंगले में सिखों के आठवें गुरु हर किशन सिंह रहते थे। इसका निर्माण 1783 में सिख जनरल सरदार भगेल सिंह ने करवाया था। दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थलों में से एक, गुरुद्वारा बंगला साहिब, दिन के 24 घंटे खुला रहता है और पूरे साल लंगर चलता है। ऐसा माना जाता है कि यहां के पानी में उपचार गुण हैं और इसे बहुत पवित्र माना जाता है।

End of Feed