Amavasya 2026 Date: 16 या 17 फरवरी, कब है फाल्गुनी अमावस्या, जानिए सही डेट और दान व स्नान का शुभ मुहूर्त

Falguni Amavasya 2026 Kab Hai: फाल्गुन माह की अमावस्या को लेकर लोगों में संशय व्याप्त है। ऐसा इस कारण है क्योंकि इस बार 16 फरवरी की शाम को अमावस्या तिथि शुरू हो रही है और 17 फरवरी को इसका अंत हो रहा है। आइए जानते हैं कि साल 2026 में फाल्गुनी अमावस्या कब है?

Falguni Amavasya 2026 Kab Hai: फाल्गुन माह की अमावस्या को लेकर इस बार लोगों के बीच कन्फ्यूजन है कि इसे 16 फरवरी को मनाया जाए या 17 फरवरी को मनाया जाए? इसके पीछे कारण यह है कि पंचांग गणना के अनुसार अमावस्या तिथि की शुरुआत 16 फरवरी 2026 को शाम लगभग 5 बजकर 34 मिनट से हो रही है। यह तिथि 17 फरवरी 2026 को शाम करीब 5 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। हिंदू धर्म में व्रत और पर्व ‘उदयातिथि’ के आधार पर मान्य होते हैं, लेकिन अमावस्या और पूर्णिमा में जब यह तिथि सूर्यास्त के व्याप्त हो, उस दिन रात्रि की पूजा की जाती है।

फाल्गुनी अमावस्या कब है

फाल्गुनी अमावस्या कब है?

कब है फाल्गुनी अमावस्या 2026 ( Kab Hai Falguni Amavasya 2026)?

16 फरवरी के दिन शाम लगभग 5 बजकर 34 मिनट पर अमावस्या तिथि शुरू होगी। इस कारण अमावस्या की रात्रि पूजा 16 फरवरी के दिन ही की जाएगी। वहीं, फाल्गुनी अमावस्या का स्नान और दान 17 फरवरी 2026 को किया जाएगा। 17 फरवरी की सुबह सूर्योदय के समय अमावस्या तिथि मौजूद रहेगी, इसलिए फाल्गुनी अमावस्या का पूजन 17 फरवरी 2026, मंगलवार को ही किया जाएगा। 18 फरवरी को अमावस्या तिथि नहीं रहेगी, इसलिए उस दिन अमावस्या का स्नान-दान नहीं किया जाएगा।

End of Feed