Falgun Month Vrat Tyohar 2025: जानिए हिंदू धर्म के कौन से प्रमुख व्रत और त्योहार फाल्गुन माह में आते हैं, नोट करिए इनकी डेट

Falgun Month 2025 Vrat Tyohar (फाल्गुन महीने के व्रत त्योहार): धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन महीने में कई विशेष व्रत त्योहार आते हैं जिनकी पौराणिक और सांस्कृतिक मान्यता सदियों से चली आ रही है। ऐसे में ये कब पड़ने वाले हैं और फाल्गुन महीने का महत्व क्या है, आज हम आपको इन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं।

Falgun Month 2025 Vrat Tyohar (फाल्गुन महीने के व्रत त्योहार): फागुन माह हिंदू पंचाग का अंत‍िम महीना माना जाता है जिसके बाद हिंदू नववर्ष का आरंभ होता है। फागुन माह को हर्ष और उल्लास का महीना माना जाता है। इस माह में वातावरण में गर्मी की दमक आनी शुरू हो जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार ये महीना फरवरी और मार्च को मिलाकर पड़ता है। हिंदू पंचांग के अनुसार 13 फरवरी से फाल्गुन माह का आरंभ होगा और इसका समापन 14 मार्च को होगा। फाल्गुन मास में दो बड़े ही लोकप्रिय हिंदू त्योहार आते हैं जिन्हें देश भर में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। जिसमें पहला मुख्य त्योहार है महाशिवरात्रि और दूसरा है रंगों का त्योहार होली। इस पावन माह में भगवान भोलेनाथ और माता भगवती की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। कहते हैं इस महीने में किए गए दान-पुण्य से मनुष्य को सुख, समृद्धि और यश की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं कि इस महीने में कौन से प्रमुख व्रत-त्योहार आने वाले हैं।

Falgun Maah 2025 Vrat aur Tyohar

Falgun Month Vrat Tyohar 2025

Falgun Month 2025 Vrat Tyohar (फाल्गुन महीने के व्रत त्योहार)

द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी - 16 फरवरी 2025, रविवार

End of Feed