मार्च में एकादशी कब है 2026, मार्च में कौन सी एकादशी आएगी - देखें मार्च की दूसरी एकादशी का नाम, डेट व टाइम

Ekadashi March 2026 Date and Time (मार्च में एकादशी कब है 2026): हर महीने में एक एकादशी व्रत आते हैं। यहां देखें कि मार्च 2026 में अभी चल रहे चैत्र शुक्ल में एकादशी कब आएगी, मार्च की एकादशी का नाम क्या है और मार्च में अब कौन सी एकादशी आएगी। इस लेख में यह पूरी जानकारी दी गई है।

Ekadashi March 2026 Date and Time (मार्च में एकादशी कब है 2026): चैत्र नवरात्रि के बाद आने वाली एकादशी का धार्मिक महत्व विशेष माना जाता है। मार्च 2026 में पड़ने वाली दूसरी एकादशी कामदा एकादशी है, जिसे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने और पापों से मुक्ति दिलाने वाली तिथि कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह एकादशी चैत्र मास के शुक्ल पक्ष में आती है और साल की अत्यंत शुभ एकादशियों में गिनी जाती है।

Ekadashi March 2026 Date and Time, ekadashi photo

मार्च में कौन सी एकादशी आएगी 2026 (Pic: Pinterest)

एकादशी डेट मार्च 2026

द्रिक पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 28 मार्च 2026 को सुबह 08:45 बजे होगी और इसका समापन 29 मार्च 2026 को सुबह 07:46 बजे होगा। उदयातिथि के नियम के अनुसार व्रत उस दिन रखा जाता है जिस दिन सूर्योदय के समय एकादशी तिथि विद्यमान हो। इसलिए चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी का व्रत 29 मार्च 2026, रविवार को रखा जाएगा।

End of Feed