Indira Ekadashi 2024 Timing: इंदिरा एकादशी मुहूर्त, महत्व, आरती, कथा और पूजा विधि सबकुछ यहां जानें

Indira Ekadashi 2024 Timing, Puja Vidhi And Vrat Katha: सितंबर में इंदिरा एकादशी मनाई जाएगी। पितरों के उद्धार के लिए इस एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। जानिए इंदिरा एकादशी की तारीख, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि।

Indira Ekadashi 2024 Timing, Puja Vidhi And Vrat Katha: इंदिरा एकादशी का सनातन धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं ये एकादशी व्रत सात पीढ़ियों तक के पितरों को मोक्ष दिला देता है। इस एकादशी पर भगवान शालिग्राम की पूजा का विधान है। पद्म पुराण के अनुसार इंदिरा एकादशी का व्रत रखने से मृत्यु के बाद बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं इस व्रत को करने से जन्म मरण के बंधन से भी मुक्ति मिल जाती है। ये व्रत हर साल आश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी को पड़ता है। चलिए जानते हैं इंदिरा एकादशी की तारीख, मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व।

Ekadashi In September 2024

Ekadashi In September 2024: सितंबर में पड़ेंगी इंदिरा एकादशी, जान लें तारीख, मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

इंदिरा एकादशी 2024 (Indira Ekadashi 2024 Timing)

28 सितंबर को इंदिरा एकादशी मनाई जाएगी। जिसकी शुरुआत 27 सितंबर की दोपहर 1 बजकर 20 मिनट से हो जाएगी और समाप्ति 28 सितंबर की दोपहर 2 बजकर 49 मिनट पर होगी। उदया तिथि के अनुसार ये व्रत 28 सितंबर को रखा जाएगा। 29 सितंबर को एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। इस दिन व्रत पारण का समय 06:13 AM से 08:36 AM तक रहेगा।

End of Feed