Ekadashi Fast 2023 List: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का खास महत्व माना जाता है। ये व्रत भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित है। इस व्रत को करने से व्यक्ति अपने सभी पापों से मुक्त हो जाता है। हर महीने में दो एकादशी व्रत पड़ते हैं। इस व्रत में अन्न ग्रहण नहीं किया जाता है। व्यक्ति अपनी इच्छानुसार कितने भी एकादशी व्रत रख सकता है। पूर्णिमा के बाद आने वाली एकादशी को कृष्ण पक्ष की एकादशी कहते हैं तो अमावस्या के बाद आने वाली एकादशी को शुक्ल पक्ष की एकादशी कहा जाता है। साल 2023 में कुल 25 एकादशी व्रत पड़ेंगे। जानिए साल 2023 में आने वाली सभी एकादशी की तिथि।
Ekadashi 2023 List: एकादशी 2023 लिस्ट
एकादशी व्रत 2023 तिथियां । Ekadashi Vrat 2023 List
| तिथि और दिन | एकादशी व्रत |
| सोमवार, 02 जनवरी | पौष पुत्रदा एकादशी |
| बुधवार, 18 जनवरी | षटतिला एकादशी |
| बुधवार, 01 फरवरी | जया एकादशी |
| गुरुवार, 16 फरवरी | विजया एकादशी |
| शुक्रवार, 03 मार्च | आमलकी एकादशी |
| शनिवार, 18 मार्च | पापमोचिनी एकादशी |
| शनिवार, 01 अप्रैल | कामदा एकादशी |
| रविवार, 16 अप्रैल | वरुथिनी एकादशी |
| सोमवार, 01 मई | मोहिनी एकादशी |
| सोमवार, 15 मई | अपरा एकादशी |
| बुधवार, 31 मई | निर्जला एकादशी |
| बुधवार, 14 जून | योगिनी एकादशी |
| गुरुवार, 29 जून | देवशयनी एकादशी |
| गुरुवार, 13 जुलाई | कामिका एकादशी |
| शनिवार, 29 जुलाई | पद्मिनी एकादशी |
| शनिवार, 12 अगस्त | परम एकादशी |
| रविवार, 27 अगस्त | श्रावण पुत्रदा एकादशी |
| रविवार, 10 सितंबर | अजा एकादशी |
| सोमवार, 25 सितंबर | परिवर्तिनी एकादशी |
| मंगलवार, 10 अक्टूबर | इन्दिरा एकादशी |
| बुधवार, 25 अक्टूबर | पापांकुशा एकादशी |
| गुरुवार, 09 नवंबर | रमा एकादशी |
| गुरुवार, 23 नवंबर | देवुत्थान एकादशी |
| शुक्रवार, 08 दिसंबर | उत्पन्ना एकादशी |
| शनिवार, 23 दिसंबर | मोक्षदा एकादशी |
एकादशी व्रत के नियम: एकादशी व्रत एकादशी तिथि के एक दिन पहले सूर्यास्त से लेकर एकादशी के अगले दिन सूर्योदय तक रखा जाता है। ये व्रत किसी भी लिंग या किसी भी आयु का व्यक्ति स्वेच्छा से रख सकता है। एकादशी के अगले दिन को द्वादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन व्रत खोलने से पहले ब्राह्मणों को मिष्ठान्न और दक्षिणा आदि देने का रिवाज है।
