20 या 21 मार्च, भारत में कब है ईद, जानिए इंडिया में ईद की सही डेट क्या है

Eid 2026 Date in India: रमजान का महीना अपने आखिरी पड़ाव पर है। आज 19 मार्च को भारत में 29वां रोजा रखा गया थी। इसके साथ ही चांद देखने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी, लेकिन 19 मार्च को चांद नहीं दिखा। इस कारण 20 मार्च को 30वां रोजा रखा गया है। अब 20 मार्च को चांद दिखने की पूरी संभावना है। इसके चलते ईद 21 मार्च को होने की प्रबल संभावना है। वहीं, सऊदी अरब में भी आज 20 मार्च को ही ईद मनाई जा रही है।

Eid 2026 Date in India: ईद-उल-फितर का त्योहार चांद दिखने पर निर्भर करता है। रमजान का महीना आखिरी पड़ाव पर है। इसके बाद शव्वाल का महीना लग जाएगा। बीते 18 मार्च को सऊदी अरब समेत खाड़ी देशों में 29वां रोजा रखा गया था, जिसके बाद चांद देखने की प्रक्रिया की गई, लेकिन 18 मार्च को वहां चांद नहीं दिखा, इस कारण वहां 19 मार्च को चांद देखा गया। वही, भारत में 19 मार्च को 29वां रोजा रखा गया था, लेकिन इस दिन चांद नहीं दिखा। अब 20 मार्च को 30 वां रोजा रखा गया है।

भारत में ईद कब है

भारत में ईद कब है

क्या आज ईद है?

19 मार्च को चांद भारत में नहीं दिखा है। इस कारण 20 मार्च को 30 वां रोजा रखा गया है। अब 20 मार्च को चांद देखने की कोशिश की जाएगी। अगर चांद दिख जाता है तो 21 मार्च को ईद का पर्व मनाया जाएगा। 20 मार्च को चांद दिखने के ज्यादा आसार हैं। वहीं, सऊदी अरब में 19 मार्च को चांद दिख गया है। इसके चलते 20 मार्च को वहां पर ईद मनाई जा रही है।

End of Feed