बड़ी सफलता पाने को तैयार रहें ये 5 राशियां, राजा संग देवगुरु बनाएंगे द्विद्वादश योग

Dwidwadash yog 2026 : सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है और वृहस्पति को देवताओं का गुरू कहा जाता है। ये दोनों द्विद्वादश योग का निर्माण कर रहे हैं। जानें किन राशियों को सफलता देगा ये योग?

Dwidwadash Yog 2026 : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति और उनके बीच बनने वाले योगों का विशेष महत्व माना जाता है। ग्रह जब एक-दूसरे से विशेष दूरी पर आते हैं तो उनके बीच अलग-अलग योगों का निर्माण होता है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है। 19 जून 2026 को दोपहर 1 बजकर 34 मिनट पर सूर्य और गुरु एक-दूसरे से 30 डिग्री की दूरी पर आ जाएंगे। इस स्थिति में दोनों ग्रहों के बीच द्विद्वादश योग का निर्माण होगा। इस समय सूर्य वृषभ राशि में और गुरु कर्क राशि में विराजमान रहेंगे।

Dwidwadash Yog 2026

द्विद्वादश योग दिलाएगा इन 5 राशियों को सफलता

ज्योतिष में सूर्य को आत्मबल, पद-प्रतिष्ठा, पिता, सरकारी क्षेत्र और नेतृत्व क्षमता का कारक माना जाता है। वहीं गुरु ज्ञान, भाग्य, धन, शिक्षा, संतान और धर्म के कारक ग्रह हैं। ऐसे में इन दोनों शुभ ग्रहों के संबंध से कई राशियों को करियर, धन और सम्मान के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इस योग (Sun And Jupiter Transit) से किन राशियों के लिए सफलता के रास्ते खुलेंगे।

End of Feed