Dussehra 2025 kab hai (विजयदशमी 2025 में कब है): दशहरा भारत के प्रमुख त्योहारों में से है जिसे विजयादशमी भी कहा जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था और देवी दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था। इस वजह से दशहरा को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। दशहरा 2025 में 2 अक्टूबर को गुरुवार के दिन मनाया जाएगा। इसी के साथ शारदीय नवरात्र 2025 और दुर्गा पूजा 2025 का समापन हो जाएगा। इस दिन गांधी जयंती भी है।
Dussehra 2025 kab hai (विजयदशमी 2025 में कब है) (Pic: Canva)
दशहरा 2025 डेट इन इंडिया, तारीख और समय
दशहरा 2025 डेट 2 अक्टूबर को गुरुवार को मनाया जाएगा। दशमी तिथि का प्रारंभ 1 अक्टूबर 2025 को दोपहर 2:19 बजे से होगा। इसका समापन 2 अक्टूबर को दोपहर 12:32 बजे होगा (Dussehra 2025 Start and End Date)।
दशहरा का महत्व
दशहरा को धर्म की अधर्म पर और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। देशभर में इसे अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। दशहरा पर जहां उत्तर भारत में रामलीला और रावण दहन का आयोजन होता है वहीं पूर्वी भारत में दुर्गा पूजा और दुर्गा विसर्जन के रूप में इसे मनाया जाता है। दक्षिण भारत में आयुध पूजा व विद्यारंभ के रूप में दशहरे का पर्व मनाया जाता है। मैसुरू और कुल्लू का दशहरा खासतौर पर देशभर में प्रसिद्ध है। इसे देखने के लिए विदेशी पर्यटक भी खूब आते हैं।
बता दें कि दशहरा भारत में गैजेटेड हॉलिडे होती है। इस दिन स्कूल, बैंक और सरकारी कार्यालय आदि बंद रहते हैं।
