Dussehra 2023 (दशहरा कब है 2023): दशहरा हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। जिसे कई लोग विजयादशमी (Vijayadashami 2023 Kab Hai) के नाम से मनाते हैं। हिंदू पंचांग अनुसार दशहरा पर्व (Dussehra Kab Hai) हर साल आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है ये वही दिन है जब भगवान श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था। साथ ही इस दिन देवी दुर्गा ने राक्षस महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। भारत में दशहरा त्योहार पर सरकारी छुट्टी होती है (Dussehra Holiday 2023 Date)। बता दें 2023 में दशहरा पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। जानिए विजयादशमी पर्व का महत्व।
Dussehra Kab Hai 2023, Vijayadashami 2023 Date
दशहरा कब है 2023 (Dussehra 2023 Date And Time)
| दशहरा/विजयादशमी | 24 अक्टूबर 2023 |
| विजय मुहूर्त | 01:58 पी एम से 02:43 पी एम |
| अपराह्न पूजा का समय | 01:13 पी एम से 03:28 पी एम |
| दशमी तिथि प्रारम्भ | 23 अक्टूबर 2023 को 05:44 पी एम बजे |
| दशमी तिथि समाप्त | 24 अक्टूबर 2023 को 03:14 पी एम बजे |
| श्रवण नक्षत्र प्रारम्भ | 22 अक्टूबर 2023 को 06:44 पी एम बजे |
| श्रवण नक्षत्र समाप्त | 23 अक्टूब 2023 को 05:14 पी एम बजे |
दशहरा का महत्व (Importance of Dussehra)
पौराणिक मान्यता के अनुसार दशहरा पर्व इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इस दिन भगवान राम ने दस सिर वाले राक्षस रावण का वध किया था। कहते हैं तभी से इस दिन दस सिरों वाले रावण के पुतले को हर साल दशहरा पर जलाया जाता है। जिससे मनुष्य अपने अंदर से क्रोध, लालच, भ्रम, नशा, ईर्ष्या, स्वार्थ, अन्याय, अमानवीयता और अहंकार जैसी बुराईयों का नाश कर सके। कुछ स्थानों पर इस त्योहार को विजयादशमी के रूप में जाना जाता है , क्योंकि यह पर्व देवी विजया से भी जुड़ा हुआ है। इतना ही नहीं रई जगह इस त्यौहार को आयुधपूजा के नाम से भी जाना जाता है।
