Dussehra 2022 Date, Time, Puja Muhurat: दशहरा का पर्व इस बार 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग अनुसार ये पर्व अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी को अपराह्न काल में मनाया जाता है। ये पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। कुछ जगहों पर इस पर्व को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। जानिए दशहरा की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त।
इस साल दशहरा पर्व 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा
दशहरा पूजा मुहूर्त 2022 (Dussehra 2022 Date and Muhurat)
दशमी तिथि की शुरुआत- 4 अक्टूबर 2022 को 2 बजकर 20 मिनट से
दशमी तिथि की समाप्ति- 5 अक्टूबर 2022 को दोपहर 12 बजे तक
अपराह्न पूजा का समय- 5 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 20 मिनट से दोपहर 3 बजकर 41 मिनट तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 2 बजकर 7 मिनट से दोपहर 2 बजकर 54 मिनट तक
श्रवण नक्षत्र प्रारंभ- 4 अक्टूबर को 10 बजकर 51 मिनट से 5 अक्टूबर को 9 बजकर 15 मिनट तक।
क्यों मनाया जाता है दशहरा पर्व? ये पर्व हमारे देश में बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है। जगह-जगह मेलों का आयोजन होता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था। इसलिए इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इस दिन रावण, मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला बनाकर उसका दहन किया जाता है। इसके पीछे मान्यता ये है कि हम अपने अंदर की बुराई का अंत करें और अच्छाई की लौ को प्रज्वलित करें। इसी के साथ ये दिन कोई भी नया काम शुरू करने के लिए भी शुभ माना जाता है। इस दिन को कई लोग वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, सोने के आभूषण और नए कपड़े खरीदने के लिए भी शुभ मानते हैं।
दशहरा पूजा में जरूर शामिल करें ये मंत्र-
राम रामाय नम:- ॐ अपराजितायै नमः- पवन तनय बल पवन समाना, बुद्धि विवेक विज्ञान निधाना
कवन सो काज कठिन जग माहि, जो नहीं होत तात तुम पाहि ॥
