Durga Ashtami Upay 2023: देशभर में शारदीय नवरात्रि की धूम मच रही है। इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर से हो चुकी है। इसका समापन 24 अक्टूबर को दशमी के दिन होगा। नवरात्रि की पूजा में अष्टमी और नवमी पूजा का बहुत महत्व होता है। इस साल दु्र्गा अष्टमी 22 अक्टूबर 2023 को रविवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन माता रानी के रूप महागौरी की पूजा की जाती है। मां महागौरी को मां पार्वती का ही एक रूप माना जाता है।इस दिन का एक खास मतलब होता है। शुभ फल की प्राप्ति के लिए यह दिन बहुत उपयोगी माना जाता है। अष्टमी तिथि की विधि-विधान से मां महागौरी की पूजा करने वाले भक्तों के सभी पाप दूर हो जाएंगे। महा अष्टमी के दिन कुछ उपायों को करना बहुत ही लाभकारी होता है। आइए तो आज हम आपको बताते हैं कि अष्टमी के दिन किन उपायों को करना चाहिए।
Durga Ashtami Upay 2023
Durga Ashtami Upay ( दुर्गा अष्टमी के उपाय)
कन्याओं को दे ये सामान
इस दिन कन्या पूजन के दौरान 9 कन्याओं को उनकी पसंद का भोजन परोसने के बाद उनकी जरूरत की सभी लाल वस्तुएं दी जाती हैं। इससे माता रानी की कृपा बनी रहती है।
मां को करें ये अर्पित
ऐसा कहा जाता है कि अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा को सिक्का और बताशा के साथ लाल चुनरी अर्पित करनी चाहिए। इससे माता आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगी।
दुर्गासप्तसती पाठ
यदि आप नवरात्रि के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ करने में असमर्थ हैं तो अष्टमी तिथि के दिन दुर्गा सप्तशती का सर्वोत्तम चित्र का पाठ करना बहुत लाभकारी माना जाता है। ऐसा करने से घर धन- धान्य से भर जाता है।
लौंग उपाय
महाअष्टमी के दिन मां दुर्गा को लौंग की माला भी चढ़ाएं। इसके बाद आप हाथ में लाल गुलाब लेकर पूजा करें। मान्यता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा आपकी सभी परेशानियां दूर कर देंगी।
अष्टमी के दिन लगाएं ये भोग
अष्टमी तिथि के दिन देवी दुर्गा को मिठाई का भोग लगाना चाहिए और गरीबों में बांटना चाहिए। इससे आपको मां की असीम अनुकंपा मिलती है और आप जीवन की सभी चिंताओं से मुक्त हो जाते हैं।
