Durga Ashtami 2023 Puja Vidhi, Time: दुर्गा अष्टमी की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, महत्व, मंत्र और व्रत कथा

Durga Ashtami 2023 Date, Time, Puja Vidhi, Vrat Katha, Puja Muhurat in Hindi: शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि 21 अक्टूबर 2023 की रात 9 बजकर 53 मिनट से 22 अक्टूबर की शाम 7 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। उद्या तिथि के अनुसार नवरात्रि अष्टमी पूजा 22 अक्टूबर को की जाएगी। यहां जानें अष्टमी पूजा मुहूर्त और विधि।

Durga Ashtami 2023 Date, Time, Puja Vidhi, Vrat Katha: इस साल शारदीय नवरात्रि दुर्गा अष्टमी 22 अक्टूबर 2023 दिन रविवार को पड़ रही है। इस दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की उपासना की जाती है। कई लोग इस दिन कन्या पूजन और हवन पूजा करते हैं। मान्यता है जो व्यक्ति नवरात्रि की अष्टमी को सच्चे मन से मां महागौरी की उपासना करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इस दिन मां को हलवा-पूरी और चने का भोग जरूर लगाना चाहिए। इससे माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। जानिए नवरात्रि अष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, कथा और आरती।

navratri ashtami 2023 puja vidhi and muhurat

Durga Ashtami 2023 Date, Puja Vidhi And Vrat Katha

दुर्गा अष्टमी पूजा विधि (Durga Ashtami Puja Vidhi)

  • दुर्गा अष्टमी पर सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान कर स्वच्छ हो जाएं।
  • फिर पूजा की तैयारी शुरू करें।
  • सबसे पहले कलश और भगवान गणेश की पूजा करें।
  • फिर माता को लाल चुनरी अर्पित करें और उन्हें तिलक लगाएं।
  • माता को अक्षत, लाल फूल और सिंदूर अर्पित करें।
  • धूप दीप जलाकर माता का गुणगान करें।
  • दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
  • माता के मंत्रों का भी जाप करें।
  • दुर्गा अष्टमी की व्रत कथा सुनें।
  • माता को मिठाई और हलवा पूरी का भोग लगाएं।
  • अंत में माता अंबे की आरती करें और प्रसाद सभी में बांट दें।
  • अगर आपको अष्टमी के दिन कन्या पूजन करना है तो माता की पूजा के बाद करें।

End of Feed