नोएडा में क्यों लगता है द्रोणाचार्य मेला, कौन थे गुरू द्रोणाचार्य, जानें मेले से जुड़ी अहम बातें

Dronacharya Mela Noida: नोएडा में लगने वाले गुरु द्रोणाचार्य मेले के दौरान बड़े पैमाने पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। गुरु द्रोणाचार्य कौन थे और मेले से जुड़ी कुछ जरूरी और अहम बातों को यहां डिटेल में बताया गया है।

Dronacharya Mela Noida: गुरु द्रोणाचार्य के सम्मान में आयोजित होने वाला द्रोणाचार्य मेला एक वार्षिक आयोजन है। गुरु द्रोणाचार्य मेला गुरुवार, 21 अगस्त से शुरू हो रहा है और 30 अगस्त को समाप्त होगा। यह मेला आमतौर पर 10 दिनों तक ही चलता है। गुरु-शिष्य परंपरा को सम्मान देने के साथ ही भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस मेले का आयोजन ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित गुरु द्रोणाचार्य मंदिर में किया जाता है। मान्यता है कि नोएडा और उसके आसपास का क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से उस स्थान से जुड़ा है जहां महाभारत काल में गुरु द्रोणाचार्य ने पांडवों और कौरवों को शिक्षा दी थी।

Dronacharya Mela Noida

Dronacharya Mela Noida

कौन थे गुरु द्रोणाचार्य: महाभारत के महान योद्धा और शिक्षक के रूप में गुरु द्रोणाचार्य को जाना जाता है। गुरु द्रोणाचार्य अश्वत्थामा के पिता और भृगु ऋषि के वंशज थे। शस्त्र विद्या, धनुष बाण, और रणनीति की शिक्षा उन्होंने कौरवों और पांडवों को दी थी।

End of Feed