Deepawali 2022: छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली और गोवर्धन पर इतने दीपक जलाना है बेहद शुभ, जानिए पूरा तरीका

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 11:30 AM IST

Diwali 2022: दिवाली दीप और प्रकाश का त्योहार है जोकि पूरे पांच दिनों तक मनाया जाता है। धनतेरस, छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली और गोवर्धन पूजा में दीपक जलाने का महत्व है। लेकिन इन सभी दिनों में अलग-अलग संख्या में दीये जलाए जाते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पांच दिवसीय प्रकाशपर्व है दिवाली का त्योहार
  • दिवाली से पहले और बाद भी जलाए जाते हैं दीये
  • पांच दिवसीय दीपावली में दीपक जलाने की संख्या में होता अंतर

Diwali 2022 Deepak Importance: दिवाली का त्योहार पांच दिनों तक चलता है। पांच दिवसीय दीपोत्सव के त्योहार में पहले छोटी दिवाली या नरक चतुर्थी, धनतरेस और दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे पर्व मनाए जाते हैं। दिवाली को प्रकाशपर्व कहा जाता है और इसलिए इसमें दीपों का विशेष महत्व होता है। लेकिन छोटी दिवाली, धनतेतरस, बड़ी दिवाली और गोवर्धन पूजा में दीप जलाने की संख्या में अंतर होता है। जानते हैं कि पांच दिवसीय दीपोत्सव में किस दिन जलाने चाहिए कितने दीये।

Diwali 2022 Rituals and Importance Of Deepak

Diwali 2022 Rituals and Importance Of Deepak

छोटी दीपावली पर पांच दीये जलाएं

दिवाली के एक दिन पहले छोटी दिवाली मनाई जाती है। जिस तरह दिवाली के दिन का महत्व होता है, उसी तरह छोटी दिवाली का भी अपना महत्व है। पौराणिक कथाओं के अनुसार जब अयोध्या वासियों को यह खबर मिली कि भगवान राम ने रावण का अंत कर दिया और वह वापस अयोध्या पहुंचने वाले हैं, तब कई दिनों तक अयोध्यावासियों ने जश्न मनाया और दीपक जलाए। इसलिए दिवाली के एक दिन पहले छोटी दिवाली का पर्व मनाने की परंपरा चली आ रही है। शास्त्रों के अनुसार छोटी दिवाली के दिन घर में मिट्टी के पांच दीये भगवान के सामने जलाने चाहिए और उसे घर की अलग-अलग जगहों पर रख देना चाहिए।

End of Feed