12 अगस्त को कौन सी तीज है? जानें कजरी तीज और हरतालिका तीज में क्या है अंतर

Difference Between Kajari Teej And Hartalika Teej (कजरी तीज और हरतालिका तीज में क्या अंतर है?): कजरी तीज और हरतालिका तीज दोनों ही व्रत सुहागिन महिलाएं रखती हैं। वैसे कजरी तीज, भाद्रपक्ष के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है वहीं हरतालिका तीज को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया पर मनाया जाता है। यहां से आप इन दोनों ही तीज के बीच का अंतर जान सकते हैं।

Difference Between Kajari Teej And Hartalika Teej (कजरी तीज और हरतालिका तीज में क्या अंतर है?): हिंदू धर्म में तीन तरह की तीज मनाई जाती है, हरियाली तीज, कजरी तीज और हरतालिका तीज। हरियाली तीज तो सावन में आती है लेकिन कजरी तीज और हरतालिका तीज दोनों ही भाद्रपद में मनाया जाता है। अब इन दोनों में क्या अंतर है, ये आप यहां से समझें। साथ ही जानें की कल यानी 12 अगस्त को कौन सी तीज है।

कजरी तीज और हरतालिका तीज में क्या अंतर है? (photo source: canva)

12 अगस्त को कौन सी तीज है?

12 अगस्त 2025, दिन मंगलवार को कजरी तीज है। चूंकि ये भाद्रपक्ष के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है तो इस साल भाद्रपक्ष के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ 11 अगस्त की सुबह 10.33 बजे होगा और ये 12 अगस्त की सुबह 08.40 बजे समाप्त होने वाला है। अब उदया तिथि के अनुसार ही व्रत माना जाता है इसलिए कजरी तीज को 12 अगस्त के दिन मनाया जाएगा।

End of Feed