Raksha Bandhan 2026 mein kab hai (Rakhi 2026 Date): साल 2025 में रक्षा बंधन का त्योहार 9 अगस्त मनाया गया। यह तारीख अगस्त मास में जल्दी ही आ गई। लेकिन रक्षा बंधन 2026 इससे अलग होगा। राखी 2026 में 28 अगस्त को पड़ेगी। इस दिन शुक्रवार होगा। श्रावण पूर्णिमा की तिथि भी यही होगी। आगे देखें इस तिथि का विस्तृत विवरण।
रक्षा बंधन 2026 डेट, तारीख और समय
रक्षा बंधन का त्योहार श्रावण पूर्णिमा पर मनाया जाता है। यह सावन मास की अंतिम तिथि होती है। रक्षा बंधन 2026 की डेट शुक्रवार, 28 अगस्त है। को रक्षा–बन्धन मनाया जाएगा—यह श्रावण पूर्णिमा (पूणिमा तिथि) है।
सावन पूर्णिमा तिथि 2026 में 27 अगस्त दिन गुरुवार को सुबह 9:08 बजे से लगेगी। सावन पूर्णिमा तिथि 2026 की समाप्ति 28 अगस्त, शुक्रवार को सुबह 9:48 बजे होगी। इस तरह उदया तिथि के मुताबिक रक्षा बंधन या राखी का त्योहार 2026 में 28 अगस्त को मनाया जाएगा।
रक्षा बंधन 2026 राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
तिथि के अनुसार देखें तो रक्षा बंधन 2026 पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक रहेगा। इस तरह राखी बांधने के लिए बहनों को 3 घंटे 51 मिनट का समय मिलेगा। इस दौरान कोई अशुभ योग सामने नहीं आ रहा है।
